Bihar Weather Update: कोहरा, बादल और बूंदाबांदी का असर, अगले 48 घंटे बिहार के लिए अहम

Bihar Weather Update: कोहरा, बादल और बूंदाबांदी का असर, अगले 48 घंटे बिहार के लिए अहम

bihar weather update कोहरा बादल और बूंदाबांदी का असर अगले 48 घंटे बिहार के लिए अहम

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. कभी कोहरा, कभी बादल तो कहीं हल्की बूंदाबांदी लोगों को ठंड और गर्माहट के बीच उलझाए हुए है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे बिहार के मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले है. इस दौरान कुछ जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

उत्तर-पश्चिम बिहार में घना कोहरा, बाकी हिस्सों में बदलेगा मिजाज
मंगलवार को बिहार के कई जिलों में बादल और कोहरे का असर देखने को मिलेगा. खासकर उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है. वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा. छपरा में दृश्यता सबसे कम 50 मीटर तक रिकॉर्ड की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक बिहार का मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके बाद अगले दिन दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. कैमूर और रोहतास जिले में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद अगले 72 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी अगले 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद रात के तापमान में स्थिरता आने की उम्मीद है.

मुजफ्फरपुर जिले में पछुआ हवा की रफ्तार में बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. सोमवार को हवा की गति घटकर 7 किमी प्रति घंटा रह गई, जिससे अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़ गया. हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे शाम के समय ठंड का असर बढ़ गया. सोमवार को मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है.

यह भी पढ़े: इंटर परीक्षा के पहले दिन BSEB की सख्त कार्रवाई, 8 जिलों में 26 नकलची धराए फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ा गया
 
संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर