सहरसा में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक घायल, सुबह की घटना के बाद दोपहर में फिर चली गोली

सहरसा में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक घायल, सुबह की घटना के बाद दोपहर में फिर चली गोली

सहरसा में दिनदहाड़े फायरिंग युवक घायल सुबह की घटना के बाद दोपहर में फिर चली गोली

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं. वैजनाथपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक घायल हो गया. सुबह हुई फायरिंग की घटना के बाद दोपहर में हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

घायल युवक की पहचान सबैला निवासी पुलचन यादव के पुत्र श्रवण कुमार के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व में लीलाधर और कुंदन के बीच विवाद हुआ था, जिसमें श्रवण कुमार लीलाधर के पक्ष में था. इसी रंजिश को लेकर आरोप है कि जब श्रवण कुमार खेत से निकलकर अकेले सड़क पर आ रहा था, तभी कुंदन और उसके सहयोगियों ने उस पर हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली श्रवण कुमार के पैर में लग गई, जबकि दूसरी गोली निशाना चूक गई. गोली लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है.

गौरतलब है कि इससे पहले सुबह भी सहरसा में गोलीबारी की घटना में एक मासूम बच्ची घायल हो गई थी. एक ही दिन में दो अलग-अलग फायरिंग की घटनाओं ने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही वैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:  नाथनगर विधायक मिथुन यादव पर मारपीट और जमीन हड़पने का आरोप, रंगदारी का वीडियो वायरल

संबंधित सामग्री

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

झारखंड

गढ़वा पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप, शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे गढ़वा, क्रिकेट फैंस की लगी भीड़

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह