रास्ता विवाद में रिसॉर्ट और घर पर फायरिंग, पीड़ित परिवार ने रची गई साजिश का लगाय...

रास्ता विवाद में रिसॉर्ट और घर पर फायरिंग, पीड़ित परिवार ने रची गई साजिश का लगाया आरोप, अब तक गिरफ्तारी नहीं

रास्ता विवाद में रिसॉर्ट और घर पर फायरिंग पीड़ित परिवार ने रची गई साजिश का लगाया आरोप अब तक गिरफ्तारी नहीं

अभिषेक राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गयाजी के विष्णुपद थाना क्षेत्र के खटकाचक में 14 जनवरी को रास्ता विवाद को लेकर हुई फायरिंग की घटना ने तूल पकड़ लिया है. पीड़ित परिवार ने मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया है कि जमीन के रास्ते को लेकर अपराधी किस्म के लोगों ने पहले उनके रिसॉर्ट पर हमला किया और बाद में घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में दहशत और नाराजगी है.

पीड़ित अनिकेत सिंह ने कहा कि यह महज रास्ते का विवाद नहीं, बल्कि पूरे परिवार को डराने और खत्म करने की साजिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन कारोबारी उनकी जमीन से जबरन रास्ता लेना चाहते हैं, जबकि संबंधित जमीन तक पहुंचने के लिए पहले से तीन अन्य रास्ते मौजूद है. रिसॉर्ट पर हमला विफल होने के बाद अपराधियों ने घर को निशाना बनाया, जहां घटना के वक्त महिलाएं और बच्चे मौजूद थे. गोलियां खिड़की और लोहे की आलमारी को भेदती हुई निकल गईं, जिसमें एक बच्ची बाल-बाल बची.

पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई को कागजी बताते हुए 1983 में हुए उनके दादा की हत्या से इस घटना को जोड़ते हुए साजिश का आरोप लगाया है. वहीं थानाध्यक्ष परमानन्द कर्ण ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़े: शिक्षकों की मौत पर पूर्व मंत्री ने 5 करोड़ मांगे, पूर्व राज्य मंत्री ने शिक्षक की मौत को लेकर उठाए सवाल 
 
संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास