फर्जी IAS का हाई-प्रोफाइल खेल! लग्जरी गाड़ी में घूमकर पति-पत्नी ने ₹34.74 लाख ठग...

फर्जी IAS का हाई-प्रोफाइल खेल! लग्जरी गाड़ी में घूमकर पति-पत्नी ने ₹34.74 लाख ठगे, पुलिस ने किया गिरफ्तार!

फर्जी IAS बनकर पति–पत्नी ने ठेकेदार से ₹34.74 लाख की ठगी की, पुलिस ने पटना से दोनों को गिरफ्तार किया। लग्जरी गाड़ी और सरकारी रसूख का झांसा देकर रचा गया था पूरा फर्जीवाड़ा।

फर्जी ias का हाई-प्रोफाइल खेल लग्जरी गाड़ी में घूमकर पति-पत्नी ने ₹3474 लाख ठगे पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी IAS का हाई-प्रोफाइल खेल! लग्जरी गाड़ी में घूमकर पति-पत्नी ने ₹34.74 लाख ठगे, पुलिस ने किया गिरफ्तार! |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

Fake IAS Madhepura Fraud / मधेपुरा :  बिहार के मधेपुरा जिले में एक हाई-प्रोफाइल ठगी का मामला सामने आया है, जहां खुद को आईएएस अधिकारी बताकर एक ठेकेदार से ₹34.74 लाख की ठगी की गई। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति–पत्नी को पटना से गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित नारायण यादव, जो मधेपुरा के वार्ड संख्या 09 के निवासी हैं, ने बताया कि साल 2025 में सिंहेश्वर में आयोजित एक धार्मिक सत्संग कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात एक दंपति से हुई। यह दंपति एक लग्जरी गाड़ी में सवार था, जिस पर “बिहार सरकार, प्रधान सचिव सह मिशन निदेशक” का बोर्ड लगा हुआ था।

पुलिस ने किया फर्जी  IAS को  गिरफ्तार । 

Highlights:

  • फर्जी IAS बनकर ₹34.74 लाख की ठगी
  • पति–पत्नी पटना से गिरफ्तार
  • लग्जरी गाड़ी और फर्जी बोर्ड से रचा गया षड्यंत्र
  • सरकारी काम दिलाने के नाम पर ठेकेदार को बनाया शिकार
  • गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

आरोप है कि सन्नी कुमार राय ने अपनी पत्नी श्रद्धांजलि देवी को आईएएस अधिकारी बताकर परिचय कराया, जबकि खुद को उनका बॉडीगार्ड बताया। सरकारी विभागों में काम दिलाने का भरोसा देकर उन्होंने पीड़ित का विश्वास जीत लिया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में आरोपी ने पीड़ित से कुल ₹34,74,000 अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। लंबे समय तक काम नहीं मिलने पर जब पीड़ित को शक हुआ और उसने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। पीड़ित के अनुसार, एक बार जब आरोपी मधेपुरा आया तो उसने उसे पकड़कर पैसे लौटाने को कहा। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने हाथापाई करते हुए पीड़ित का आईफोन छीन लिया और धमकी देकर फरार हो गया।

पुलिस कार्रवाई:

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना में कांड संख्या 151/26 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि सन्नी कुमार राय अपनी पत्नी को फर्जी आईएएस अधिकारी बनाकर लोगों को ठगता था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार राय (निवासी अंगिया, थाना पीरो, जिला भोजपुर) और उनकी पत्नी श्रद्धांजलि देवी के रूप में हुई है।

बरामदगी और खुलासे:

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लग्जरी चारपहिया वाहन (BR-01HN-4786) और एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के खिलाफ पहले से ठगी के अन्य मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तरह की ठगी के और कितने मामले सामने आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंं- sorry mummy; तुझे बहुत परेशान किया...मुझे माफ करना...मैं संभाल नहीं पाई..!सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर लटक गई सृष्टि

संबंधित सामग्री

बेगूसराय से गरजे तेजस्वी: हत्याकांड पर न्याय की मांग, बोले बिहार में बेलगाम हुआ अपराध, सरकार फेल 

राजनीति

बेगूसराय से गरजे तेजस्वी: हत्याकांड पर न्याय की मांग, बोले बिहार में बेलगाम हुआ अपराध, सरकार फेल 

बेगूसराय हत्याकांड के बाद तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की। उन्होंने नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों में विफल रहने का आरोप लगाया।

बिहार के इस रूट से जल्द दौड़ेगी नई ट्रेन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

बिहार

बिहार के इस रूट से जल्द दौड़ेगी नई ट्रेन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष तैयारी की है। इस कड़ी में रेलवे की तरफ से गोंदिया से रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

बिहार में इतने दिनों में पूरी हो जाएगी जमीन की मापी, लागू हुई नई व्यवस्था

बिहार

बिहार में इतने दिनों में पूरी हो जाएगी जमीन की मापी, लागू हुई नई व्यवस्था

आम नागरिकों की सुविधा के लिए बिहार सरकार ने भूमि मापी की नई व्यवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था के तहत अविवादित भूमि की मापी 7 दिनों में जबकि विवादित जमीन की मापी 11 दिनों के अंदर कर ली जाएगी।

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश,  गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

बिहार

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश, गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

शादी के नाम पर जाल बिछाकर दूल्हे पक्ष को लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। घटना को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 9 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती: करोड़ों पशुओं का हुआ टीकाकरण

बिहार

बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती: करोड़ों पशुओं का हुआ टीकाकरण

बिहार में पशुधन सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें करोड़ों पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए गए।