बिहार में मार्कशीट पर अब नहीं लिखा जाएगा फेल, जानिए सरकार की तैयारी

विशेष पहल

बिहार में मार्कशीट पर अब नहीं लिखा जाएगा फेल, जानिए सरकार की तैयारी

बिहार सरकार अब मैट्रिक-इंटर की मार्कशीट से ‘फेल’ शब्द हटाने की तैयारी में है. इसकी जगह ‘कौशल के लिए पात्र’ लिखा जाएगा।

बिहार में मार्कशीट पर अब नहीं लिखा जाएगा फेल जानिए सरकार की तैयारी 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क: बिहार में मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेने की तैयारी की है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि अब विद्यार्थियों की मार्कशीट और प्रमाण पत्र पर ‘फेल’ शब्द नहीं लिखा जाएगा। इसकी जगह ‘कौशल के लिए पात्र’ शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को जल्द आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने यह घोषणा गुरुवार रात विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं आने का मतलब यह नहीं है कि विद्यार्थी में प्रतिभा नहीं है। इसलिए बच्चों के मनोबल को ध्यान में रखते हुए प्रमाण पत्र पर ‘फेल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि किसी परीक्षा में असफल होना विद्यार्थी की क्षमता का अंतिम प्रमाण नहीं है। बच्चों के आत्मविश्वास और मनोबल को बनाए रखना जरूरी है। इसी सोच के तहत प्रमाण पत्र की शब्दावली में बदलाव किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाने की बात कही गई है।

शिक्षा मंत्री ने मैट्रिक की पूरक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की घोषणा की। ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक महीने तक विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इन कक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के साथ उनकी सफलता की संभावना बढ़ाना है. विभाग ने अधिकारियों को इस व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं.

बैठक में 5 सितंबर को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले शिक्षक दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ‘शिक्षक सहयोग पोर्टल’ की शुरुआत करेंगे। हर जिले से एक-एक चयनित शिक्षक को राजकीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक दिवस समारोह में सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में चयनित पटना के 10 मॉडल स्कूलों के बच्चों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा डायट, एससीईआरटी और शिक्षक प्रशिक्षण केंद्रों के शिक्षकों की भी कार्यक्रम में भागीदारी होगी। समीक्षा बैठक में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद सहित विभिन्न विभागों के आय-व्यय की भी जानकारी ली गई। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन, विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार समेत विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। 


 

संबंधित सामग्री

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे.

जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे

बिहार

जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के सोनो चौक पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल जा रही बच्चों से भरी एक पुरानी और खटारा वैन की बैटरी अचानक फट गई। 

दिल्ली में सरिया का बंडल बना मौत का सबब, मधेपुरा के 21 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत

बिहार

दिल्ली में सरिया का बंडल बना मौत का सबब, मधेपुरा के 21 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत

दिल्ली में रोजी-रोटी की तलाश में गए मधेपुरा के एक युवा मजदूर की जिंदगी महज 21 साल की उम्र में एक दर्दनाक हादसे में खत्म हो गई।

पटना में चित्रगुप्त नगर के 2 फ्लैट में रेड, NIA और एसटीएफ के साथ छापेमारी

बिहार

पटना में चित्रगुप्त नगर के 2 फ्लैट में रेड, NIA और एसटीएफ के साथ छापेमारी

पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में NIA की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की है। साईं कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में NIA की टीम तलाशी और जांच कर रही है। 

बिहार में सम्मानित किए गए मैट्रिक-इंटर टॉपर्स, 168 स्टूडेंट्स को 2 लाख की राशि और लैपटॉप

बिहार

बिहार में सम्मानित किए गए मैट्रिक-इंटर टॉपर्स, 168 स्टूडेंट्स को 2 लाख की राशि और लैपटॉप

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया है।