कैमूर में उत्पाद विभाग एक्शन में, NH 19 पर कार के सीएनजी टैंक से अंग्रेजी, ऑटो से देसी शराब बरामद

कैमूर में उत्पाद विभाग एक्शन में, NH 19 पर कार के सीएनजी टैंक से अंग्रेजी, ऑटो से देसी शराब बरामद

उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध मिली सफलता

कैमूर में उत्पाद विभाग एक्शन में nh 19 पर कार के सीएनजी टैंक से अंग्रेजी ऑटो से देसी शराब बरामद

अजीत कुमार/न्यूज11  भारत

कैमूर/डेस्क:   कैमूर जिले में नववर्ष को देखते हुए एक्साइज विभाग पूरी तरह से एक्शन मोड में है. अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध 19 पर सघन वाहन जांच के दौरान एक्साइज विभाग को एक कार के सीएनजी टैंक व एक ऑटो से भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब को बरामद किया है.

बता दें की शराब तस्करों के द्वारा कार में सीएनजी टैंक में सीएनजी के जगह अवैध शराब को छिपाकर उत्तर प्रदेश से बिहार में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार कार में सवार दोनों तस्करों की पहचान पटना के राम कृष्णा नगर एवं मीठापुर के रहने वाले है. जबकि एक ऑटो का चालक भी गिरफ्तार हुआ है जिसकी पहचान की जा रही है.

इस मामले में उत्पाद विभाग के पदाधिकारी गुंजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गौतम कुमार के नेतृत्व में नव वर्ष को देखते हुए NH 19 पर अवैध शराब के विरुद्ध वाहन जांच अभियान चला जा रहा था. इसी क्रम में यूपी की ओर से आ रही एक कार को रोका गया और तलाशी लेने के दौरान कार के सीएनजी टैंक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया है. इसी क्रम में एक ऑटो को भी रोक कर तलाशी लिया गया तो ऑटो से भी देसी शराब बरामद किया गया.

इस दौरान दोनों वाहनों के कुल तीन तस्कर गिरफ्तार हुए हैं. दोनों वाहनों में अवैध शराब की कीमत 2 लाख रुपए के आसपास की बताई जा रही है. शराब की  मात्रा कितनी है यह जांच की जा रही है. अवैध शराब व दोनों वाहनों को जप्त कर तीनों तस्करों के विरुद्ध पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: पूर्णियां में दिशा की मैराथन बैठक में भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग

संबंधित सामग्री

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

झारखंड

साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई