शिकंजा

बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU का बड़ा एक्शन, DEO रूबी कुमारी के दो ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में फिर एक भ्रष्ट अफसर पर आर्थिक अपराध ईकाई (ईओयू) की टीम ने शिकंजा कसा है।

By : Rani Thakur
बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU का बड़ा एक्शन, DEO रूबी कुमारी के दो ठिकानों पर छापेमारी

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
बिहार में फिर एक भ्रष्ट अफसर पर आर्थिक अपराध ईकाई (ईओयू) की टीम ने शिकंजा कसा है। इस कड़ी में EOU के निशाने पर शिक्षा विभाग की डीईओ हैं। जानकारी मिली है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मंगलवार सुबह सर्व शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रूबी कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। किशनगंज जिले में इओयू की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईओयू की स्पेशल टीम मंगलवार की सुबह ही किशनगंज पहुंची थी। टीम ने सुबह करीब 7:00 बजे एक साथ डीपीओ के दो ठिकानों पर रेड मारी है। ईओयू की टीम रूईधासा स्थित सर्व शिक्षा अभियान के कार्यालय और लाइन मोहल्ला स्थित डीपीओ रूबी कुमारी के किराए के मकान में भी छापेमारी कर रही है। दोनों ही ठिकानों पर ईओयू के अधिकारी संपत्ति और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।    


​यह कार्रवाई ईओयू के पुलिस उपाधीक्षक स्तर के वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में जारी है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने और किसी भी तरह के व्यवधान को रोकने के लिए दोनों स्थानों (कार्यालय एवं किराए के आवास) के बाहर सदर थाना की पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

ईओयू को मिली गुप्त सूचना और प्राथमिक जांच में वित्तीय अनियमितताओं के सबूत मिले थे, जिसके बाद न्यायालय से सर्च वारंट हासिल कर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल कार्यालय और आवास के भीतर फाइलों, बैंक खातों, अचल संपत्ति के दस्तावेजों और लॉकर आदि की तलाशी ली जा रही है। 

संबंधित सामग्री

गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

गिरफ्तार माओवादी संजय यादव उर्फ संजय गोदराम की निशानदेही पर पलामू पुलिस ने की एसएलआर और 200 गोलियां बरामद

मुंबई से एटीएस ने किया था गिरफ्तार, 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव पर झारखंड और बिहार में दर्ज है 63 मामले<br/>

11 November 2026
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के तीखे तेवर, प्रशांत किशोर पर साधा निशाना 

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के तीखे तेवर, प्रशांत किशोर पर साधा निशाना 

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कई मुद्दों पर बड़ा बयान दिया है।

11 November 2026
गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026