पवन कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: छपरा के छोटा तेलपा में कल अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार होने की घटना पर पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच की. इस दौरान इस घटना में शिकारी राय शामिल भी बताया जा रहा है, पहले भी कई मामलों का आरोपी हैं. पुलिस और आरोपी के बीच गोलाबारी हुई. इस दौरान सारण पुलिस के एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी शिकारी राय का एनकाउंटर कर दिया. फिलहाल इसका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा हैं. इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही हैं.
यह भी पढ़े: वैशाली जिले के महनार में शादी के दौरान आतिशबाजी गैराज में लगी भीषण आग