फटकार

मॉडल स्कूल में मिली खामियों पर शिक्षा मंत्री सख्त, हेडमास्टर और डीईओ को लगाई फटकार

गोपालगंज के सदौवा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है।

By : Rani Thakur
मॉडल स्कूल में मिली खामियों पर शिक्षा मंत्री सख्त, हेडमास्टर और डीईओ को लगाई फटकार

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री, मिथिलेश तिवारी

न्यूज11 भारत/बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा/गोपालगंज:
गोपालगंज के सदौवा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने ही विधानसभा क्षेत्र के किसी विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री ने स्कूल की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मिली कमियों पर उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही जिले के सभी विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया।

शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को सुधार के लिए एक मौका दिया जा रहा है। यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो प्रधानाध्यापक से लेकर शिक्षा पदाधिकारी तक पर कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने बताया कि ठीक 15 दिनों बाद सदौवा मॉडल स्कूल का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए विभाग के वरीय अधिकारी स्कूल पहुंचेंगे और सरकार द्वारा निर्धारित 21 बिंदुओं पर एक-एक व्यवस्था की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हर विद्यालय हमारे भविष्य का केंद्र है और यहीं से विद्यार्थियों के भविष्य की नींव तैयार होती है। इसलिए स्कूलों में किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का लक्ष्य राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था स्थापित करना है और इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

 

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026