चनावे मंडल कारा में डीएम-एसपी की छापेमारी, कैदी से मोबाइल-नकदी बरामद, सुरक्षा प्...

चनावे मंडल कारा में डीएम-एसपी की छापेमारी, कैदी से मोबाइल-नकदी बरामद, सुरक्षा प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

चनावे मंडल कारा में डीएम-एसपी की छापेमारी कैदी से मोबाइल-नकदी बरामद सुरक्षा प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गोपालगंज के चनाावे मंडल कारा में आज अहले सुबह जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में संयुक्त रूप से छापेमारी की गई. अचानक हुई इस रेड से पूरा जेल प्रशासन सकते में आ गया. सुबह-सुबह अधिकारियों का अचानक पहुंचना किसी को भी पूर्वानुमान नहीं था, जिसके कारण पूरे कारा परिसर में तत्काल हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने जेल के वार्डों, बैरकों और संवेदनशील हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया. इसी दौरान एक कैदी के पास से मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई, जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जेल में प्रतिबंधित सामान का मिलना न सिर्फ सुरक्षा की कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि इसके पीछे संभावित लापरवाही और मिलीभगत के संकेत भी देता हैं. निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जेल परिसर की बेहद खराब साफ-सफाई और अव्यवस्था को भी नजदीक से देखा. जगह-जगह गंदगी, बदहाल व्यवस्था और लापरवाह सिस्टम को देखकर डीएम ने जेल प्रशासन को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने तत्काल व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार कर्मियों से जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए. इस व्यापक छापेमारी अभियान में सदर SDO, सदर SDPO और अन्य वरीय अधिकारी भी शामिल रहे. अधिकारियों की टीम ने सभी संवेदनशील स्थानों की गहन जांच की और पूरी कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा हैं. प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जेल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऐसे सघन निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे, और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़े: औरंगाबाद में राजनीतिक रंजिश से तड़प उठा शहर: विवाद में विधायक समर्थक को मारी गोली

संबंधित सामग्री

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

झारखंड

आंगनबाड़ी सेविका चयन में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चयन प्रक्रिया रद्द नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी

गोविन्दपुर एफ पंचायत भवन में आमसभा कर निर्णय, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

बिहार

विश्वस्तरीय बनेगा भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन,  2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

झारखंड

लोहरदगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 1203 केसों का निष्पादन, 2,10,58,596 रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन