नवादा में हाई वोल्टेज लाइन को लेकर बवाल, अदाणी सीमेंट प्लांट के लिए पोल गाड़ने को लेकर विरोध

नवादा में हाई वोल्टेज लाइन को लेकर बवाल, अदाणी सीमेंट प्लांट के लिए पोल गाड़ने को लेकर विरोध

नवादा में हाई वोल्टेज लाइन को लेकर बवाल अदाणी सीमेंट प्लांट के लिए पोल गाड़ने को लेकर विरोध

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले के वारिसलीगंज क्षेत्र के चैनपुरा गांव से पश्चिम तथा केजी रेलखंड के पूरब आवासीय भूमि से होकर 133 केबीए हाई वोल्टेज तार खींचने को लेकर पोल गाड़ने का कार्य किया जा रहा है. जिसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने बिजली पोल गाड़ने का विरोध किया।इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर बल प्रयोग किया. 

कहा जा रहा है कि अदाणी समूह की निर्माणाधीन सीमेंट कंपनी को बिजली मुहैया कराने के उद्देश्य से चैनपुरा गांव से पश्चिम तथा केजी रेलखंड के पूरब आवासीय भूमि से होकर 133 केबीए हाई वोल्टेज तार ले जाने को लेकर विभागीय स्तर से पोल खड़ा करने का कार्य किया जा रहा है. चैनपुरा नगर परिषद के वार्ड का हिस्सा है. इसलिए आवासीय भूमि काफी कीमती है. जिस कारण ग्रामीणों द्वारा अपनी रैयती एवं कीमती भूमि पर टावर पोल लगाने का विरोध किया जाने लगा. फलस्वरूप नवादा जिला प्रशासन स्थानीय एवं जिला पुलिस के सहयोग से कार्य करवाने लगी. विरोध करने बधार पहुंचे दर्जनों पुरुष महिला को पुलिस द्वारा खदेड़ खदेड़ कर पिटाई की गई. घटना में करीब एक दर्जन से अधिक महिला, युवती, पुरुष और युवक जख्मी हुए. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गांव से पश्चिम हमलोगों की रैयती एवं कीमती आवासीय भूमि है. जिस पर किसानों की मर्जी के विरुद्ध सीमेंट फैक्ट्री को बिजली देने को लेकर टावर पोल लगाने के लिए गड्ढे की खुदाई शुरू की गई है. जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तब खदेड़ कर पिटाई की गई. घटना बाद गांव के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों की माने तो पुलिस की कार्रवाई से कई पुरुष महिलाएं चोटिल हो गए है. 

बता दें कि, अडानी समूह की निर्माणाधीन सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट को 1 लाख 33 हजार वोल्ट पावर की बिजली आपूर्ति के लिए चैनपुरा गांव से पशिचमी बधार से होकर पोल लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों की कीमती आवासीय भूमि गृह निर्माण के लायक नहीं रहेगी. फलस्वरूप ग्रामीण विरोध पर उतर आए है. इस संदर्भ मे पूछे जाने पर सदर एसडीएम अमित अनुराग ने कहा कि किसानों की जिस जमीन पर टावर पोल लगाया जाएगा, उन्हें सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा. मौके पर पहुंची पुलिस बल ग्रामीणों को समझा बुझा कर वापस कर दिया है. लाठी भांजने का आरोप बेबुनियाद है.

यह भी पढ़े: पटना पुलिस की मुस्तैदी, स्वर्ण व्यवसाई पर गोली चलाने वाला अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार
 
संबंधित सामग्री

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

बिहार

समस्तीपुर के पांचोपुर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

झारखंड

राहे प्रखंड में विधायक अमित कुमार महतो ने किया विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

झारखंड

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

मतदान प्रक्रिया से संबंधित दायित्वों एवं कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी