दरभंगा: 32 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व लोक अभियोजक सहित पांच को आजीवन कारावास

दरभंगा: 32 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व लोक अभियोजक सहित पांच को आजीवन कारावास

दरभंगा 32 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व लोक अभियोजक सहित पांच को आजीवन कारावास

न्यूज11  भारत

दरभंगा/डेस्क: दरभंगा व्यवहार न्यायालय के जिला अपर सत्र न्यायाधीश-3 सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने 32 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने चर्चित अधिवक्ता अंबर इमाम हासमी, पूर्व लोक अभियोजक कौशर इमाम हासमी सहित पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक पर पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.

लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि यह फैसला सत्रवाद संख्या 320/2010 एवं 326/1999 में सुनाया गया. मामला 8 अगस्त 1994 का है, जब बसंत गांव में तालाब पर पशु को पानी पिलाने के दौरान रामपुकार चौधरी एवं ग्रामीणों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. इस घटना में दो लोगों की मौत हुई थी—एक की मृत्यु डीएमसीएच में इलाज के दौरान, जबकि दूसरे की मौत कुछ दिनों बाद इलाज के क्रम में हुई थी.

इस मामले में वर्ष 1994 में कुल 13 नामजद एवं 10–12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अनुसंधान के दौरान एक अभियुक्त रंगदार हासमी फरार हो गया था. पुलिस ने कुल 12 अभियुक्तों के खिलाफ आरोपपत्र समर्पित किया था. गवाही के दौरान दो अन्य अभियुक्त भी फरार हो गए, जिनका ट्रायल अलग कर दिया गया.

अदालत ने शेष बचे पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास के साथ पांच लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. जुर्माने की राशि अदा नहीं करने की स्थिति में उन्हें एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.

यह भी पढ़ें: नरकटियागंज में अंडा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

संबंधित सामग्री

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन