18 महीने की रेकी और फिर करोड़ों की लूट! पुलिस के हत्थे चढ़ा दानापुर गोल्ड लूट कांड का मास्टरमाइंड

18 महीने की रेकी और फिर करोड़ों की लूट! पुलिस के हत्थे चढ़ा दानापुर गोल्ड लूट कांड का मास्टरमाइंड

दानापुर सोना लूटकांड का पर्दाफाश! 5.4kg सोने के साथ मास्टरमाइंड अमरनाथ गोपी गिरफ्तार। 18 महीने से हो रही थी रेकी, बाकरगंज भी था निशाने पर। SIT और STF की बड़ी कामयाबी।

18 महीने की रेकी और फिर करोड़ों की लूट पुलिस के हत्थे चढ़ा दानापुर गोल्ड लूट कांड का मास्टरमाइंड

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पटना पुलिस ने दानापुर रेलवे स्टेशन पर हुई बड़ी लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरनाथ गोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 5 किलो 400 ग्राम सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने के अलावा पुलिस ने 1 लाख 57 हजार रुपये नकद और 9 जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं।

डेढ़ साल से रची जा रही थी साजिश, बाकरगंज भी था निशाने पर

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। यह गिरोह पिछले 18 महीनों से रेकी कर रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधियों के निशाने पर सिर्फ दानापुर ही नहीं, बल्कि पटना का प्रमुख आभूषण बाजार बाकरगंज भी था। ये अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे।

SIT और STF का संयुक्त ऑपरेशन: ऐसे बिछाया जाल

इस हाई-प्रोफाइल केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने SIT, STF और SOG की एक संयुक्त टीम का गठन किया था। तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने आरोपियों को घेरा। पुलिस ने मौके से एक चार पहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिनका उपयोग लूट की घटना को अंजाम देने और भागने के लिए किया गया था।

9 अपराधियों का था गिरोह, बाकी की तलाश जारी

एसएसपी के मुताबिक, इस पूरी लूट में कुल 8 से 9 अपराधी शामिल थे। साजिश का मुख्य केंद्र गोपीनाथ उर्फ मास्टरमाइंड, गुड्डू और अमरनाथ थे। इसमें अमरनाथ की मुख्य भूमिका इलाके की रेकी करने और सुरक्षित रास्ता चुनने की थी। फिलहाल, पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

अपराधिक इतिहास और मास्टरमाइंड का नेटवर्क

मुख्य आरोपी अमरनाथ गोपी का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर पहले से ही डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि लूटे गए सोने को खपाने में और कौन-कौन से लोग या ज्वेलर्स इस नेटवर्क का हिस्सा थे।

संबंधित सामग्री

पटना में हॉलीवुड स्टाइल में अकेले देता था चोरी को अंजाम, काली कमाई से ननिहाल में खड़ा किया महल

बिहार

पटना में हॉलीवुड स्टाइल में अकेले देता था चोरी को अंजाम, काली कमाई से ननिहाल में खड़ा किया महल

पटना का शातिर चोर कल्लू गिरफ्तार, जो 10 साल से अकेले ही चोरियां कर रहा था। चोरी के पैसों से ननिहाल में बनाया महल। पुलिस ने लाखों की नकदी और गहने बरामद किए। हॉलीवुड फिल्म जैसा था अंदाज।

दानापुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की कार संग 4 शातिर गिरफ्तार

बिहार

दानापुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की कार संग 4 शातिर गिरफ्तार

पटना पुलिस की मुस्तैदी, स्वर्ण व्यवसाई पर गोली चलाने वाला अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार

बिहार

पटना पुलिस की मुस्तैदी, स्वर्ण व्यवसाई पर गोली चलाने वाला अपराधी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार