भाकपा-माले का आरा 14 वां आरा नगर सम्मेलन संपन्न, पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद शही...

भाकपा-माले का आरा 14 वां आरा नगर सम्मेलन संपन्न, पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद शहीद कई दिग्गज हुए शामिल

भाकपा-माले का आरा 14 वां आरा नगर सम्मेलन संपन्न पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद शहीद कई दिग्गज हुए शामिल

संजय श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत

आरा/डेस्क: आज भाकपा-माले का आरा 14 वां आरा नगर सम्मेलन रेड क्रॉस दक्षिण रमना मैदान, आरा  में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. सम्मेलन की शुरुआत  यदुनंदन चौधरी द्वारा झंडोत्तोलन के साथ हुई. सम्मेलन के पूर्व रेड क्रॉस मुख्य मार्ग से जेपी प्रतिमा तक विशाल मार्च निकाला गया. इसके पश्चात उद्धघाटन कर्ता पार्टी जिला कमिटी सदस्य भाकपा-माले जिला सचिव जवाहर लाल सिंह ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर किया. 

पर्यवेक्षक विजय ओझा और तीन अध्यक्ष मंडल रजनाथ राम, कलावती व  राजेन्द्र यादव थे. सम्मेलन भाकपा-माले के वरिष्ठ व पू्र्व सासंद  रामेश्वर प्रसाद, केन्द्रीय कमिटी सदस्य अभ्युदय की देखरेख में सम्पन्न हुआ. विदाई कमिटी के सचिव सुधीर सिंह ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की. सम्मेलन ने सर्वसम्मति से 19 सदस्यीय नगर कमिटी का गठन किया गया तथा सुधीर सिंह को पुनः नगर सचिव चुना.

कमिटी के 19 सदस्यों में  क्यामुदिन अंसारी, राजनाथ राम, संगीता सिंह,शोभा मंडल, रणधीर राणा, सत्यदेव कुमार, संत विलास राम, मिल्टन जी,राजेन्द्र यादव, हरिनाथ राम,लल्लू कुमार,दीनानाथ,  रौशन कुशवाहा, विकास कुमार,बबलू गुप्ता, कलावती देवी, सुधीर सिंह, मोहम्द राजन, विकास कुमार राजा हैं. सम्मेलन के उद्घाटनकर्ता भाकपा-माले जिला सचिव जवाहर, जिला कमिटी सदस्य जितेंद्र सिंह, जसम के  जितेंद्र कुमार, जिला कार्यलय सचिव दीलरज प्रीतम, चंदन कुमार, नीरंजन केसरी थे. 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि अमेरिका इजराइल बेखौफ पूरी दुनिया पर अपना वर्चस्व कायम कारना चहता है. दुनिया तीसरी विश्व युद्ध की दिशा बढ़ चला है. विश्व संकट से गुजर रहा है और देश की  सरकार अमेरिका-ईजराईल के पक्ष में खडी़ है. दुसरी तरफ भाजपा की सरकार देश में कई जन विरोधी कानून लाए हैं जिससे मेहनतकश लोग छात्र किसान तबाह हो जाएंगे. चार मजदूर श्रम कोड लाकर मजदूरों के ऊपर जबरदस्त हमला किया है. अभी हाल में उग आया तो पूरे देश में हलचल पैदा हो गया. यूजीसी को जातिवाद का बढ़ावा देने वाला बताकर सर्वोच्च न्यायालय रोक लगा दी. मनुवादी ताकते हमेशा से जुल्म अत्याचार भेदभाव उत्पीड़न के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने की साजिश करते रही है. सम्मेलन में सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
 

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर