गरीबों-दलितों पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा-माले ने जिलाधिकारी के समक्ष दिया धरना

गरीबों-दलितों पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा-माले ने जिलाधिकारी के समक्ष दिया धरना

गरीबों-दलितों पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा-माले ने जिलाधिकारी के समक्ष दिया धरना 

संजय श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
आरा/डेस्क:
बिहार में बुल्डोजर राज व गरीबों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था बिना उजाड़ने के खिलाफ व गरीबों को पांच डिसमिल जमीन की मांग को लेकर भाकपा-माले, खेग्रामस, बिहार व व्यवसायी संघ के राज्यव्यापी आह्वान के तहत आरा में भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय विशाल धरना दिया गया. धरना की अध्यक्षता बिहार व्यवसायी संघ के सम्मानित जिलाध्यक्ष रामेश्वर साह एवं संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया. इस दौरान सैकडो़ं धरनार्थियों ने जमकर नारेबाजी की. धरना को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद पूरे राज्य में दलितों और गरीब समुदायों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं. 

उन्होंने इसे दलितों और गरीब जनता के खिलाफ सीधे हमला करार दिया है और इस सरकार के खिलाफ मजबूत आंदोलन खड़ा करना ताकि हिंसक कार्रवाई को तुरंत रोकने के लिए मजबूर किया जा सके.उन्होंने नालंदा जिले के शिवनन्दन नगर में पासवान जाति के गरीब लोगों के खिलाफ बुलडोजर चलाए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि यह अकेला मामला नहीं है. पूरे राज्य में दलितों और गरीब वर्गों पर ऐसे हमले लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने सरकार से अपील की कि इसे अविलंब रोका जाए और आम जनता की जमीन और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. 

अगिआंव पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अतिक्रमण के नाम पर जिन दुकानदारों का विधिवत सर्वेक्षण किया गया और जिन्हें नगर निगम द्वारा वेंडिंग पहचान-पत्र जारी किया गया,उन्हें भी लगातार हटाया जा रहा है. कुणाल ने कहा कि यह कार्रवाई गरीबों की आजीविका पर हमला है और उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के खिलाफ बताया. उन्होंने सरकार से मांग की कि इस तरह की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और भविष्य में आम जनता के अधिकारों और जीवन की रक्षा की जाए नहीं तो भाकपा-माले इस अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा.

धरना को संबोधित करने वालों में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य उपेन्द्र भारती,रमेश जी,विजय ओझा,सुधीर कुमार सिंह,क्यामुद्दीन अंसारी,मदन चंद्रवंशी,रघुवर पासवान,शबीर कुमार,जिला कमेटी सदस्य बिष्णु ठाकुर,हरेंद्र सिंह,कमलेश यादव,दिनेश्वर राम,नंदजी राम,जीतन चौधरी,महेश राम,निरंजन केसरी,विकास कुमार,अजय गांधी,रामानुज जी,विशाल कुमार,अमीत कुमार बंटी,दुदुन सिंह,रौशन कुशवाहा,कलावती देवी,कृष्णरंजन गुप्ता बब्लू गुप्ता,पिंटू गुप्ता (मुखिया)राजू प्रसाद,पंकज कुशवाहा आदि कई लोग शामिल थे.

संबंधित सामग्री

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

झारखंड

चौपारण: जैन वस्त्रालय के पास से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चौपारण थाना क्षेत्र के जैन वस्त्रालय के पास से अज्ञात चोरों ने एक बाइक चोरी कर ली.

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस विशेष: सिमडेगा की आत्मा में बसती है आदिवासी संस्कृति, जल-जंगल-जमीन से जुड़ा जीवन

मांदर की थाप पर होने वाला सामूहिक नृत्य हो, सरहुल और करमा जैसे पर्व हो या जंगल से मिलने वाली वन उपज सिमडेगा के सामाजिक जीवन में आदिवासी संस्कृति की गहरी छाप दिखाई देती है.