Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरे का सितम जारी, 17 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरे का सितम जारी, 17 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

bihar weather बिहार में ठंड और कोहरे का सितम जारी 17 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार में ठंड और कोहरे का असर लगातार तीसरे दिन भी देखने को मिला. राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में सुबह कोहरे के बाद दिनभर धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक पटना और दक्षिणी हिस्सों में सुबह कोहरे और दिन में धूप के कारण ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है.

उत्तरी जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी
मंगलवार को दक्षिणी जिलों को छोड़कर उत्तरी बिहार के 17 जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया और कटिहार शामिल है.

मौसम का हाल
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 15 जनवरी को पश्चिम हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसका असर 20-21 जनवरी तक रह सकता है, जिससे घने कोहरे और ठंड में बढ़ोतरी का असर दिखाई देगा.

सोमवार को पूर्णिया और सुपौल में अति घना कोहरा रहा, जबकि अन्य जिलों में कोहरे का प्रभाव देखा गया. सुपौल में दृश्यता सबसे कम 10 मीटर दर्ज की गई. समस्तीपुर (पूसा) में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. किशनगंज में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. पटना सहित अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई.

यह भी पढ़े: श्रद्धा-भक्ति के रंग में रंगा सहरसा, संत बाबा कारू खिरहर नगर हॉल का 22वां स्थापना समारोह धूमधाम से संपन्न

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास