न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में पछुआ हवाओं के प्रभाव के कारण मौसम सामान्य और शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. सुबह और शाम हल्की ठंड का असर बना रहेगा, जबकि दिन के समय मौसम में राहत महसूस होगी.
बुधवार को पटना और आसपास के इलाकों में तेज हवा और धूप के साथ मौसम सामान्य बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भागों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी के आसार है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.
यह भी पढ़े: सहरसा में होमगार्ड कैंप में वर्दी पहनकर डांस का वीडियो वायरल, महिला गृह रक्षक से मांगा गया स्पष्टीकरण