CM Samrat Choudhary: आज मुंगेर और खगड़िया दौरे पर रहेंगे सीएम सम्राट, यहां देखें...

CM Samrat Choudhary: आज मुंगेर और खगड़िया दौरे पर रहेंगे सीएम सम्राट, यहां देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुंगेर दौरे पर रहेंगे। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है। साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पख्ता इंतजाम किए गए हैं।

cm samrat choudhary आज मुंगेर और खगड़िया दौरे पर रहेंगे सीएम सम्राट यहां देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुंगेर और खगड़िया का दौरा करेंगे। इस दौरान वे धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ कई विकास योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह 11 बजे अपने गृह जिला मुंगेर जाएंगे। यहां वे योग आश्रम में आयोजित पदार्पण दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति के दर्शन भी करेंगे। यह आयोजन पहली बार मुंगेर योग आश्रम द्वारा किया जा रहा है।

आकर्षण का मुख्य केंद्र 

इस आयोजन में आकर्षण का मुख्य केंद्र 5 मई की शाम पोलो मैदान में होने वाला भव्य लेजर लाइट और 550 ड्रोन शो रहेगा। हालांकि, इस मौके पर मुख्यमंत्री मौजूद नहीं रहेंगे। 

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

राज्य प्रशासन की तरफ से इसको लेकर सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि सीएम पूरे दिन क्या-क्या करेंगे।

सुबह पटना से मुंगेर जाएंगे सीएम

मुख्यमंत्री सुबह 10:10 बजे पटना हवाई अड्डा से मुंगेर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। लगभग 40 मिनट के सफर के बाद वे सुबह 10:50 बजे सफियाबाद हेलीपैड पर उतर जाएंगे। हेलिपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बिहार योग विद्यालय जाएंगे। यहां सुबह 11 बजे से वे गंगा दर्शन स्थल पर स्थित ज्योति मंदिर और ध्यान समाधि स्थल का भ्रमण करेंगे। फिर यहां श्रीनिवास परिसर में स्वामी जी से मुलाकात करने के  साथ-साथ ही पादुका दर्शन और आरती कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। 

केंद्रीय मंत्री और कई नेता भी होंगे शामिल

जानकारी मिली है कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और चिराग पासवान भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कई मंत्री, सांसद, एमएलसी और विधायक भी 5 मई को पादुका दर्शन आश्रम पहुंचकर भगवान तिरुपति बालाजी की प्रतिमा का दर्शन करेंगे।

मरीन ड्राइव प्रोजेक्ट का लेंगे जायजा

इसके बाद सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री प्रस्तावित मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ (मरीन ड्राइव) परियोजना के प्रेजेंटेशन और कार्य प्रगति का भी जायजा लेंगे। इसके बाद सुबह 11:50 बजे मुख्यमंत्री भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश जैन के आवास पहुंचेंगे, जहां वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही, दोपहर 12:15 बजे वे भारतीय जनता पार्टी, मुंगेर के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

खगड़िया के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना

दोपहर 1:15 बजे मुख्यमंत्री मुंगेर से हेलीकॉप्टर के जरिए खगड़िया के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:35 बजे वे चौथम स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां वे मां कात्यायनी मंदिर का दर्शन करेंगे और मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे निर्माणाधीन एनएच-95 (खगड़िया-सहरसा पथ) के कार्य का भी जायजा लेंगे।

अगुवानी घाट पुल का लेंगे जायजा

आज दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अगुवानी घाट के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। करीब 2:20 बजे वे अगुवानी घाट हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद पुल निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे सीएम सड़क मार्ग से परबत्ता विधायक के आवास के लिए रवाना होंगे। करीब 3 बजे वे वहां पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात भी करेंगे।

शाम को पटना वापसी

इसके बाद दोपहर 3:15 बजे मुख्यमंत्री सम्राट अगुवानी घाट हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। फिर 3:30 बजे वे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे और करीब 4:20 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री सचिवालय जाएंगे और 4:30 बजे वहां पहुंचकर अपने दिनभर के कार्यक्रम का समापन करेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस कड़ी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लगभग 700 जवानों को प्रमुख स्थलों पर तैनात किया गया है, जबकि करीब 100 पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


 

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार के पाटलिपुत्र डाकघर का नाम बदलकर अब जनसेवा कनेक्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस डाकघर में ताला नहीं लगेगा यानी ये डाकघर 24 घंटे खुला रहेगा।

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीएम आवास में बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में वर्तमान कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई।

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

बिहार

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित लंदन थीम मेले में शुक्रवार की रात एक झूला अचानक टूट गया। इस घटना में महिला व बच्चे समेत कई लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।