बिहार में किसानों के लिए खुशखबरी! बिजली के लिए सीएम सम्राट का बड़ा एलान

गुड न्यूज

बिहार में किसानों के लिए खुशखबरी! बिजली के लिए सीएम सम्राट का बड़ा एलान

बिहार के किसानों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा की है। अब किसानों को 12 घंटे सस्ती बिजली मिलेगी।

बिहार में किसानों के लिए खुशखबरी बिजली के लिए सीएम सम्राट का बड़ा एलान

बिहार के ऊर्जा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य में कृषि और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किसानों को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक एग्रीकल्चर फीडर के माध्यम से 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है। कई जिलों में सूखे जैसे हालात को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है, जिससे किसानों को पटवन (सिंचाई) में बड़ी राहत मिल सके।  

बैठक में निर्णय 

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ राज्य में चल रही ऊर्जा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि, सौर ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों तक पर्याप्त और समय पर बिजली पहुंचाने के लिए सभी एग्रीकल्चर फीडरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें। 

प्रति यूनिट इस दर पर मिलेगी बिजली

बता दें, राज्य सरकार एग्रीकल्चर फीडर के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए रियायती दर पर बिजली उपलब्ध करा रही है। कृषि कनेक्शन पर किसानों को लगभग 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली मिल रही है। कृषि उपभोक्ताओं को बिजली दर में लगभग 93 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, ताकि खेती की लागत कम हो और किसानों को आर्थिक राहत मिल सके।

2,700 से ज्यादा एग्रीकल्चर फीडर तैयार

बिहार में अब तक 2,700 से अधिक एग्रीकल्चर फीडर स्थापित हो चुके हैं। इन फीडरों के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए अलग बिजली आपूर्ति की जा रही है। सरकार का लक्ष्य हर खेत तक पर्याप्त बिजली पहुंचाना है, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि हो।


 

संबंधित सामग्री

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत
‎

बिहार

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत ‎

‎भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक जनक राम ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं PMIS पोर्टल से संबंधित कार्यशाला

बिहार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं PMIS पोर्टल से संबंधित कार्यशाला

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण हेतु विकसित PMIS पोर्टल से संबंधित कार्यशाला आयोजित की।

Bihar News : ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अदालत से मिली अग्रिम जमानत

बिहार

Bihar News : ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अदालत से मिली अग्रिम जमानत

पटना हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र और रघुनाथपुर के विधायक ओसामा शहाब को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है।  

मुजफ्फरपुर में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया लाइनमैन, मौत के बाद हंगामा और आगजनी

बिहार

मुजफ्फरपुर में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया लाइनमैन, मौत के बाद हंगामा और आगजनी

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में जजुआर पश्चिमी पंचायत निवासी विद्युत विभाग के लाइनमैन प्रकाश सहनी की 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

बिहार सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे - चप्पे की तलाशी जारी 

बिहार

बिहार सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे - चप्पे की तलाशी जारी 

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मंगलवार सुबह सरकारी ई-मेल आईडी पर भेजा गया।