न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति और देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम नीतीश कुमार ने इस अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया. इसके बाद उन्होंने राजेन्द्र घाट स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रथम राष्ट्रपति को अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की.
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को याद करते हुए उनके योगदान को याद किया और उन्हें सम्मान दिया. उन्होंने लिखा "भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. साथ ही राजेन्द्र घाट स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की."
यह भी पढ़े: राज्यपाल संतोष गंगवार ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और शहीद अल्बर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि