चिराग पासवान ने राजद पर साधा निशाना, बोले ‘MY समीकरण सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाने की साजिश’

By : Jeevan Verma
चिराग पासवान ने राजद पर साधा निशाना, बोले ‘MY समीकरण सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाने की साजिश’

न्यूज11 भारत
किशनगंज/डेस्कः
-  लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के टेढ़ागाछ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजद का MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों को सत्ता में लाने का जरिया है. चिराग ने आरोप लगाया कि राजद मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करता है, मगर उनके हित में ठोस कदम उठाने में नाकाम रहता है.

चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान ने मुसलमानों के लिए अपनी पार्टी तक कुर्बान कर दी, जबकि राजद-कांग्रेस ने कभी किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाना तो दूर, सत्ता में बराबरी का हक तक नहीं दिया. उन्होंने कहा कि NDA में शामिल दलों की धर्मनिरपेक्षता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता. चिराग ने दावा किया कि 14 नवंबर को बिहार में NDA की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी.

तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद के परिवार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यादवों से वोट लेने के बाद मुख्यमंत्री और सांसद पद पर सिर्फ परिवार के लोग ही काबिज होते हैं. उन्होंने भीड़ से अपील करते हुए कहा कि डर के माहौल से बाहर निकलें और NDA के साथ खड़े होकर बदलाव लाएं.

कार्यक्रम में उन्होंने NDA प्रत्याशी मो. कलीमुद्दीन को समर्थन देने की अपील करते हुए 11 नवंबर को अधिक से अधिक वोट डालने की बात कही. जनसभा के दौरान NDA और लोजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद थे.

ये भी पढ़ेंः- Maldives: नई पीढ़ी नहीं कर सकेंगी अब धुम्रपान का सेवन, नियम उल्लंघन करने पर देना होगा मोटा जुर्माना

 

संबंधित सामग्री

चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान पुलिस बल ने बड़े वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ उनकी डिक्की की भी गहन तलाशी ली

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी एजेंट दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि 

स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज 

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.