जल्द ही तुम्हें कट्टर आतंकवादियों द्वारा...चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

धमकी

जल्द ही तुम्हें कट्टर आतंकवादियों द्वारा...चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को डाक के जरिए एक धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें कट्टरपंथी आतंकियों द्वारा हत्या की बात कही गई है।

जल्द ही तुम्हें कट्टर आतंकवादियों द्वाराचिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को डाक के जरिए एक धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें कट्टरपंथी आतंकियों द्वारा हत्या की बात कही गई है। कार्यालय ने गृह सचिव से शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक, उनके कार्यालय में डाक के जरिए एक चिट्ठी आई है, जिसमें साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि 'खूंखार आतंकी जल्द ही तुम्हारी हत्या कर देंगे.

धमकी भरा यह खत मिलने के बाद उनके दफ्तर में तुरंत हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, केंद्रीय मंत्री के कार्यालय ने बिना देरी किए केंद्रीय गृह सचिव को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में घटना की पूरी जानकारी देते हुए तुरंत जांच करने और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की गई है।

हालांकि चिराग पासवान के पास पहले से ही कड़ी सुरक्षा मौजूद है, लेकिन इस तरह सीधे दफ्तर में चिट्ठी भेजकर धमकी देने के बाद गृह मंत्रालय और खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई है।

संबंधित सामग्री

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे.

जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे

बिहार

जमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के सोनो चौक पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल जा रही बच्चों से भरी एक पुरानी और खटारा वैन की बैटरी अचानक फट गई। 

दिल्ली में सरिया का बंडल बना मौत का सबब, मधेपुरा के 21 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत

बिहार

दिल्ली में सरिया का बंडल बना मौत का सबब, मधेपुरा के 21 साल के मजदूर की दर्दनाक मौत

दिल्ली में रोजी-रोटी की तलाश में गए मधेपुरा के एक युवा मजदूर की जिंदगी महज 21 साल की उम्र में एक दर्दनाक हादसे में खत्म हो गई।

पटना में चित्रगुप्त नगर के 2 फ्लैट में रेड, NIA और एसटीएफ के साथ छापेमारी

बिहार

पटना में चित्रगुप्त नगर के 2 फ्लैट में रेड, NIA और एसटीएफ के साथ छापेमारी

पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके में NIA की टीम ने एक बार फिर छापेमारी की है। साईं कुसुम इंफिनिटी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में NIA की टीम तलाशी और जांच कर रही है। 

बिहार में सम्मानित किए गए मैट्रिक-इंटर टॉपर्स, 168 स्टूडेंट्स को 2 लाख की राशि और लैपटॉप

बिहार

बिहार में सम्मानित किए गए मैट्रिक-इंटर टॉपर्स, 168 स्टूडेंट्स को 2 लाख की राशि और लैपटॉप

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मानित किया है।