अभिषेक राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार सरकार के मंत्री एवं संतोष कुमार सुमन ने विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर बड़ा भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि दुबई सहित पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयासरत है. कई देशों के साथ उच्चस्तरीय संवाद जारी है और जल्द ही ठोस राहत कार्रवाई सामने आएगी. उन्होंने बताया कि युद्ध जैसे हालात के कारण बड़ी संख्या में भारतीय प्रभावित हुए हैं, जिनमें बिहार के लोग भी शामिल है. केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है और विशेष अभियान चलाकर सभी को स्वदेश लाया जाएगा.
मंत्री ने परिजनों से अपील की कि वे घबराएं नहीं. उन्होंने कहा कि जैसे पहले यूक्रेन संकट के दौरान भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया था, उसी तरह इस बार भी हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी. राजनीतिक मुद्दे पर उन्होंने दावा किया कि बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत तय है. संख्या बल गठबंधन के पक्ष में है और उम्मीदवारों को लेकर अंतिम फैसला जल्द घोषित होगा. उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी.
यह भी पढ़े: आस्था और परंपरा के संग भागलपुर में संपन्न हुआ होलिका दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश