समस्तीपुर में नशे में जबरन विवाह का मामला वायरल, युवक की बेहोशी के बीच शादी कराई गई

समस्तीपुर में नशे में जबरन विवाह का मामला वायरल, युवक की बेहोशी के बीच शादी कराई गई

समस्तीपुर में नशे में जबरन विवाह का मामला वायरल युवक की बेहोशी के बीच शादी कराई गई

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र से एक पकड़ौआ विवाह करवाने का मामला सामने आया है. यहां नशा कराकर एक युवक की बेहोशी की हालत में जबरन शादी करा दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के चकरांजली गांव का बताया जा रहा है. वीडियो में युवक खुद को बंधक बताते हुए मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है. 

युवक का आरोप है कि उसे 24 घंटे से ताला मारकर बंद रखा गया है. वायरल हो रहे वीडियो में युवक की पहचान कालेश्वर राय के 23 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक नीतीश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था. वह घर से पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे पकड़कर ले गए और उसकी शादी करा दी. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी के दौरान युवक की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है और वह बेहोश हो जाता है. इसके बावजूद मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर शादी की रस्में पूरी कराई. इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि अब तक थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है. वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के सत्यापन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: बहरागोड़ा 'बाबा तिलका मांझी' के जयघोष से गूंजा झरिया मोड़, खेल और संस्कृति के संगम से मनी 276वीं जयंती
 
संबंधित सामग्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

झारखंड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

देश-विदेश

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

झारखंड

हुसैनाबाद में बीती रात्रि चाय दुकान और हरिहर चौक पर हमला, तीन घायल, एक रेफर 

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

झारखंड

मेदिनीनगर: पलामू कमिश्नर ने नवनियुक्त महापौर अरूणा शंकर व सभी वार्ड पाषर्दो को दिलाई पद की शपथ

24 घंटे के भीतर दूसरी सड़क दुर्घटना, ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक से टकराई बाइक

बिहार

24 घंटे के भीतर दूसरी सड़क दुर्घटना, ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक से टकराई बाइक