किशनगंज में घूसखोर राजस्व कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, 2.50 लाख की मांग, निगरान...

किशनगंज में घूसखोर राजस्व कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, 2.50 लाख की मांग, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

किशनगंज में घूसखोर राजस्व कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार 250 लाख की मांग निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

शंभू भगत/न्यूज़11 भारत
किशनगंज/डेस्क:
किशनगंज जिले में निगरानी विभाग ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए,जमीन परिमार्जन के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपए की घूस मांगने वाले राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. मंगलवार को निगरानी विभाग की सात सदस्यीय टीम ने प्रखंड कार्यालय क्षेत्र में छापेमारी की. इसी दौरान अभिषेक होटल के पास राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया.

यह कार्रवाई खगड़ा निवासी ओवेस अंसारी की शिकायत पर की गई. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि जमीन म्यूटेशन के नाम पर राजस्व कर्मचारी द्वारा 2 लाख 50 हजार रुपए की अवैध मांग की गई थी. विभाग ने शिकायत के बाद गुप्त जांच शुरू की और आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप प्लान तैयार किया.

निगरानी विभाग की टीम के अनुसार, घूस लेते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन अधिकारियों ने उसे वहीं काबू कर लिया. मौके से नकद राशि भी बरामद की गई है. निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता की सूचना पर कार्रवाई की गई. जांच में मामला सत्य पाया गया और योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को पकड़ा गया.

भ्रष्टाचार के मामलों में विभाग सख्त है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इस गिरफ्तारी की खबर फैलते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई. वही आज आरोपी राजस्व कर्मचारी को भागलपुर जिला न्यायिक कोर्ट में पेश किया गया है.

संबंधित सामग्री

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

बिहार

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

समस्तीपुर में जमीनी विवाद, पड़ोसी ने दंपती और उसके परिवार पर किया हमला, 4 घायल

बिहार

समस्तीपुर में जमीनी विवाद, पड़ोसी ने दंपती और उसके परिवार पर किया हमला, 4 घायल

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सदन में पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, सदन में पेश होगा द्वितीय अनुपूरक बजट 

रांची में फर्जी आरटीओ चालान लिंक से 4.28 लाख की साइबर ठगी, टाटीसिलवे निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

झारखंड

रांची में फर्जी आरटीओ चालान लिंक से 4.28 लाख की साइबर ठगी, टाटीसिलवे निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत