न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: अभी की बड़ी खबर पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र से निकल के सामने आई है. जहां पुलिस और अपराधी कर बीच मुठभेड़ हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, 25 हजार का इनामी अपराधी राजीव कुमार के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. पुलिस को देखते ही अपराधी राजीव कुमार ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपने तरफ से गोलियां बरसानी शुरू कर दी. जिसमें इनामी अपराधी राजीव कुमार बुरी तरह से घायल हो गया. घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें नहीं ले रही थमने का नाम, आज होगी दूसरे मामले को लेकर सुनवाई