बिहार में फर्जी डिग्री लेकर बने थे मास्टर, अब 3895 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

बिहार में फर्जी डिग्री लेकर बने थे मास्टर, अब 3895 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

सहरसा में BPSC से बहाल 3895 शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दो दर्जन से अधिक कंप्यूटर शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। फर्जी प्रमाणपत्र वालों पर अब गाज गिरना तय है।

बिहार में फर्जी डिग्री लेकर बने थे मास्टर अब 3895 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के सहरसा जिले में शिक्षकों की बहाली को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य में सबसे विश्वसनीय मानी जाने वाली बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा पास करके नौकरी पाने वाले कई शिक्षक अब जांच के घेरे में हैं। जिले में पिछले तीन-चार सालों के दौरान नियुक्त हुए हजारों शिक्षकों के दस्तावेजों की जब बारीकी से जांच हुई, तो कई चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आई हैं। फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी पाने वाले इन शिक्षकों पर अब बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है।

TRE-1 से लेकर TRE-3 तक के रिकॉर्ड खंगाल रही सरकार

सहरसा जिले में BPSC के माध्यम से अब तक कुल 3895 विद्यालय अध्यापकों की बहाली हुई है। इसमें पहले चरण (TRE-1) में 1758, दूसरे चरण (TRE-2) में 1169 और तीसरे चरण (TRE-3) में 968 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। विभाग अब इन सभी चरणों के शिक्षकों के कागजातों का दोबारा सत्यापन (Verification) कर रहा है। शुरुआती जांच में ही कई शिक्षकों के सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए हैं, जिससे पूरे जिले के शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है।

कंप्यूटर शिक्षकों पर गिरी गाज, दो दर्जन से अधिक को नोटिस

जांच की आंच सबसे पहले कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षकों पर पहुंची है। हाल ही में हुए सत्यापन में दो दर्जन से ज्यादा कंप्यूटर शिक्षकों के प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी मिली है। विभाग ने इन सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण (Show Cause) मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन सभी की सेवा समाप्त की जा सकती है और इन पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

शिक्षा माफियाओं के सिस्टम पर खड़े हुए सवाल

एक समय था जब 2012-15 के बीच पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर सर्टिफिकेट दिखाकर नौकरियां बांटी गई थीं, तब बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षक पकड़े गए थे। लेकिन अब BPSC जैसी सख्त परीक्षा के जरिए बहाल हुए शिक्षकों का फर्जी निकलना यह दर्शाता है कि शिक्षा माफियाओं का जाल कितना गहरा है। विभाग अब इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर कैसे फर्जी डिग्री के आधार पर इन लोगों ने आयोग तक को चकमा दे दिया।

सत्यापन से शिक्षकों में डर का माहौल

शिक्षा विभाग अब आर-पार के मूड में है। लगातार चल रहे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की वजह से उन शिक्षकों की नींद उड़ गई है जिन्होंने गलत तरीके से नौकरी हासिल की है। विभाग के अधिकारियों का साफ कहना है कि फर्जीवाड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Also Read:  बिहार को मिला 340 नई AC बसों का तोहफा, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

संबंधित सामग्री

बिहार में दबोचा गया कुख्यात नक्सली,  लंबे समय से फरार था हमला और लूटकांड काआरोपी

बिहार

बिहार में दबोचा गया कुख्यात नक्सली, लंबे समय से फरार था हमला और लूटकांड काआरोपी

साल 2012 से फरार हमला और लूटकांड के आरोपी नक्सली को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कुख्यात नक्सली के उपर सीआरपीएफ की सर्चिंग पार्टी पर जानलेवा हमले का आरोप है।

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

क्राइम

पीएम मोदी की हत्या का ब्लूप्रिंट बेनकाब: बिहार के बक्सर से रची जा रही थी साजिश

बक्सर में एक युवक द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कथित साजिश रचने का मामला सामने आया है, जिसमें उसने CIA को ईमेल भेजकर करोड़ों की मांग की थी।

Bihar News: कहीं मिला सिर तो कहीं धड़, 5 दिन बाद दो टुकड़ों में दफन मिली लाश

बिहार

Bihar News: कहीं मिला सिर तो कहीं धड़, 5 दिन बाद दो टुकड़ों में दफन मिली लाश

बगहा में 5 दिनों से गायब मुरारी यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव के दो टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर दफना दिए थे। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

जिस मां ने दिया जीवन...उसी ने चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी का किया सौदा, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार

जिस मां ने दिया जीवन...उसी ने चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी का किया सौदा, जानें क्या है पूरा मामला

मुजफ्फरपुर में पैसों के लिए मां ने अपनी ही बेटी को ऑर्केस्ट्रा में बेचने की कोशिश की। विरोध करने पर मासूम को चलती ऑटो से नीचे फेंका। भीड़ ने कलयुगी मां को दबोचा पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी।

Attack On Bihar Police: गया में पुलिस टीम पर पार्षद का हमला, गश्त पर निकले ASI का तोड़ा हाथ

बिहार

Attack On Bihar Police: गया में पुलिस टीम पर पार्षद का हमला, गश्त पर निकले ASI का तोड़ा हाथ

गया में खूनी झड़प गेवालबिगहा मोड़ पर गश्ती दल को घेरकर पार्षद और उसके साथियों ने पीटा। हमले में ASI का हाथ टूटा, आईसीयू में भर्ती। दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी वार्ड पार्षद की तलाश में छापेमारी।