बिहार विधानसभा-पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार विधानसभा-पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

बिहार विधानसभा के साथ-साथ पटना सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही दोनों जगहों पर जांच अभियान जारी हो चुका है।

बिहार विधानसभा-पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी सर्च ऑपरेशन जारी

पटना सिविल कोर्ट |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार विधानसभा के साथ-साथ पटना सिविल कोर्ट को भी आज एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस जानकारी के तुरंत बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची

बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। विधानसभा के कोने-कोनी की तलाशी ली जा रही है।

संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं

बम से उड़ाने की सूचना के बाद पटना सिविल कोर्ट में भी पुलिस की तैनाती कर दी गई है और यहां भी जांच-पड़ताल जारी है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई हुई है।

संबंधित सामग्री

Bihar Weather Alert:  बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कहीं बारिश देगी राहत तो कहीं सताएगी गर्मी

बिहार

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग का डबल अलर्ट, कहीं बारिश देगी राहत तो कहीं सताएगी गर्मी

मौसम विभाग ने बिहार में उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं।

बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर बनेगी तीसरी लाइन, 962 करोड़ से बढ़ेगी हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता

बिहार

बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर बनेगी तीसरी लाइन, 962 करोड़ से बढ़ेगी हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता

भारतीय रेलवे ने बिहार के किऊल-झाझा रेलखंड पर 962 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना से हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर की क्षमता बढ़ेगी।

Bihar News: बच्चों को भारी स्कूल बैग से मिलेगी राहत, इस राज्य में लागू हुआ नया नियम

बिहार

Bihar News: बच्चों को भारी स्कूल बैग से मिलेगी राहत, इस राज्य में लागू हुआ नया नियम

बिहार में बच्चों के भारी स्कूल बैग को लेकर नया नियम लागू किया गया है। इस नियम के तहत अब किसी भी छात्र का स्कूल बैग उसके शरीर के वजन के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा।

पुलिस पर भारी पड़े अवैध बालू कारोबारी, छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

बिहार

पुलिस पर भारी पड़े अवैध बालू कारोबारी, छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर छुड़ाकर फरार

गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि पुलिस कार्रवाई के दौरान ही उन्होंने जवानों से धक्का-मुक्की कर जब्त किए गए ट्रैक्टर छुड़ा लिए और मौके से फरार हो गए।

Bihar  Encounter:  27 लाख की लूटकांड में अपराधी का एनकाउंटर, पटना में सुबह-सुबह चली गोलियां

बिहार

Bihar Encounter: 27 लाख की लूटकांड में अपराधी का एनकाउंटर, पटना में सुबह-सुबह चली गोलियां

गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा में 13 मई 2026 बुधवार को हथियार के बल पर CMS सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपया लूटने वाला अपराधी मंगलवार की सुबह पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया।