बिहार में कुएं से मिला नीट छात्रा का शव, तीन दिनों से थी लापता

दुखद घटना

बिहार में कुएं से मिला नीट छात्रा का शव, तीन दिनों से थी लापता

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में मंगलवार को तीन दिनों से लापता छात्रा संध्या कुमारी (20) का शव घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बिहार में कुएं से मिला नीट छात्रा का शव तीन दिनों से थी लापता

मुंगेर में कुएं से मिला नीट छात्रा का शव |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
दिवाकर कुमार / मुंगेर :
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में मंगलवार को तीन दिनों से लापता छात्रा संध्या कुमारी (20) का शव घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

डॉक्टर बनना चाहती थी संध्या

मृतका के पिता धर्मवीर यादव ने बताया कि संध्या उनकी इकलौती बेटी थी तथा परिवार में उसके दो भाई हैं। वह पढ़ाई में काफी मेधावी थी और डॉक्टर बनने का सपना लेकर दो बार नीट परीक्षा में शामिल हुई थी। परिजनों का आरोप है कि दोनों बार नीट परीक्षा पेपर लीक होने और परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित होने के कारण संध्या मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

परिजनों में कोहराम 

उन्होंने बताया कि 5 जुलाई की सुबह करीब चार बजे वह शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर मुफस्सिल थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को घर के पास स्थित कुएं में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मामले की जांच जारी

मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी की शिकायत पहले से दर्ज थी। कुएं से शव बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया परिजनों का कहना है कि छात्रा ने कुएं में छलांग लगाई है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

पटना के इस रूट पर बदलेगा ट्रैफिक, घटेगी सड़क की चौड़ाई, जानिए विभाग का पूरा प्लान

बिहार

पटना के इस रूट पर बदलेगा ट्रैफिक, घटेगी सड़क की चौड़ाई, जानिए विभाग का पूरा प्लान

पटना में मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए शहर के नेहरू पथ पर ट्रैफिक पुलिस और मेट्रो प्रशासन ने संयुक्त कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत नया रूट प्लान तैयार किया गया है।

भाजपा-आरजेडी के बाद अब कल नामांकन करेंगे जनसुराज के प्रशांत किशोर, जनसंपर्क जारी

बिहार

भाजपा-आरजेडी के बाद अब कल नामांकन करेंगे जनसुराज के प्रशांत किशोर, जनसंपर्क जारी

जनसुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर कल (11 जुलाई) अपना नामांकन करेंगे। नामांकन के दौरान कई बड़े नेताओं के आने के संकेत मिले हैं।

बिहार में अब स्कूल वैन पर कसेगा शिकंजा, हर वाहन-चालक पर सरकार ऐसे रखेगी नजर

बिहार

बिहार में अब स्कूल वैन पर कसेगा शिकंजा, हर वाहन-चालक पर सरकार ऐसे रखेगी नजर

बिहार में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस कड़ी में स्कूली वाहन-चालकों पर निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।

आज बिहार के 97.84 लाख लाभार्थियों को मिले 1100 रुपये मासिक पेंशन, जानें पूरी डिटेल

बिहार

आज बिहार के 97.84 लाख लाभार्थियों को मिले 1100 रुपये मासिक पेंशन, जानें पूरी डिटेल

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के कुल 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में इस महीने 1,423.94 करोड़ रुपये की पेंशन राशि आज डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।