प्रेम कुमार ने ली बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद की शपथ, CM नीतीश कुमार ने दी बधाई

प्रेम कुमार ने ली बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद की शपथ, CM नीतीश कुमार ने दी बधाई

प्रेम कुमार ने ली बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद की शपथ cm नीतीश कुमार ने दी बधाई

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: 
बिहार की राजनीति में मंगलवार (2 दिसंबर) का दिन बेहद अहम रहा, क्योंकि विधानसभा के नए स्पीकर के रूप में बीजेपी विधायक प्रेम कुमार को चुना गया है. आज उन्होंने स्पीकर पद की शपथ ग्रहण की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव उन्हें स्पीकर के आसन तक लेकर आए. 


सीएम नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को दी बधाई

सीएम नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को बधाई देते हुए कहा कि "प्रेम कुमार जी मंत्री के रूप में बहुत अच्छा काम करते रहे हैं. उनका लंबा अनुभव है. मैं सभी दलों के सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि विधानसभा की कार्यवाही में अध्यक्ष महोदय का सहयोग करें."


सम्राट चौधरी ने प्रेम कुमार को दी बधाई

विनय कुमार सिन्हा ने कहा- मैं सर्वप्रथम पूरे एनडीए की ओर से आपको अध्यक्ष चुने जाने के लिए बधाई देता हूं. आप लंबे समय से गयाजी का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं. जिस सरलता से आपने सार्वजनिक जीवन को जिया है और भाजपा के विधायक के रूप में अरसे से काम करते आ रहे हैं. मैं सभी की ओर से आपको बधाई देता हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि आपके माध्यम से सरकार को भी न्याय मिलेगा और विपक्ष को भी.


विजय कुमार सिन्हा ने प्रेम कुमार को दी बधाई

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, अनुभव से बड़ी कोई किताब नहीं होती. आपके अनुभव से इस सदन की गरिमा और पवित्रता और बेहतर होगी. इस सदन ने कई इतिहास को बनाया हैं. मुख्यमंत्री जी ने कई गौरव स्थापित किए है और आपके माध्यम से और भी गौरव स्थापित होंगे.


विजय कुमार चौधरी ने प्रेम कुमार को दी शुभकामनाएं

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, ठीक आज से 10 साल पहले 2 दिसंबर 2015 को मुख्यमंत्री जी की पहल पर मुझे भी इसी सदन ने निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया था. उस समय आप नेता प्रतिपक्ष थे. मेरे लिए यह दिन विशेष प्रसन्नता का दिन हैं. 2 दिसंबर को मैं भी अध्यक्ष बना था और 2 दिसंबर को आप भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं.


तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को दी बधाई

राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा- आपसे यही उम्मीद है कि आप सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष को भी साथ लेकर चलेंगे.


बिहार विधानसभा में अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर विराम लग गया हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता और नौ बार के विधायक प्रेम कुमार का निर्विरोध चुनाव लगभग तय माना जा रहा हैं. उन्होंने सोमवार को ही अपना नामांकन दाखिल किया था और निर्धारित समय तक किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा. ऐसे में आज उनके निर्विरोध चुने जाने की औपचारिक घोषणा हो जाएगी.

नामांकन प्रक्रिया में सत्ता पक्ष के प्रमुख नेताओं ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जदयू की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री सरवन कुमार और विधायक संजय सरावगी उनके प्रस्तावक बने. वहीं अनुमोदनकर्ताओं में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, लोजपा (आर) के वरिष्ठ नेता संजय कुमार, मंगल पांडे और संजय सिंह शामिल रहे. प्रेम कुमार के अकेले नामांकन के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर किसी तरह की खींचतान समाप्त हो गई हैं. भाजपा ने अपने अनुभवी नेता को आगे कर विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना नियंत्रण कायम रखा हैं.

यह भी पढ़े: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन आज, अनंत सिंह समेत 7 विधायक आज लेंगे शपथ

संबंधित सामग्री

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड घटना में झारखंड के तीन लोगों की मौत, रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा शव

झारखंड

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड घटना में झारखंड के तीन लोगों की मौत, रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा शव

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

बिहार

नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश कुमार एक्शन मोड में, बक्सर में औद्योगिक क्षेत्र का करेंगे दौरा

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

बिहार

9 दिसंबर को CM नीतीश कुमार के कैबिनेट की अहम बैठक

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

बिहार

RJD कार्यालय में आज मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के प्रत्याशियों के साथ समीक्षा बैठक

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त

बिहार

भागलपुर में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्त प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर डीजे सेट होगा जब्त