Bihar Weather Update: पूरे बिहार में आज बिजली के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां ज...

Bihar Weather Update: पूरे बिहार में आज बिजली के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां जानिए अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

बिहार में मौसम विभाग ने आज सभी 38 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. जिसमें 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जबकी बाकी 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

bihar weather update पूरे बिहार में आज बिजली के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट यहां जानिए अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अभिषेक कुमार/ पटना:
बिहार में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। चिलचिलाती गर्मी और लू की मार झेल रहे प्रदेशवासियों के मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राज्य के सभी 38 जिलों में अलग-अलग श्रेणियों का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

सभी जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आज बिहार को दो हिस्सों में बांटकर अलर्ट जारी किया है। इस कड़ी में राज्य के 19 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ दिया गया है, जिसका मतलब है कि वहां मौसम अधिक गंभीर हो सकता है। जबकि, बाकि 19 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना है। तूफानी हवाओं और ओलावृष्टि का संकट

हवाओं की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व भागों में मौसम सबसे अधिक प्रभावी रहेगा। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की पूरी संभावना है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व के जिलों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।  

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम का असर अधिक व्यापक दिखने की संभावना है। पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में धूल भरी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। प्रशासन ने इन जिलों के आपदा प्रबंधन विभागों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। 

येलो अलर्ट वाले जिले 

उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में हवा की रफ्तार अपेक्षाकृत कम रहेगी, लेकिन वज्रपात का खतरा बना रहेगा। 

तापमान में स्थिरता और राहत

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। तापमान के स्थिर रहने से अगले एक सप्ताह तक मौसम सुहावना रहने की पूरी उम्मीद है। 

संबंधित सामग्री

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा:  इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार

भ्रष्‍टाचार पर EOU का शिकंजा: इंजीनियर गोपाल कुमार के 4 ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान आय से अधिक संपत्ति के मामले में चलाया जा रही

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार

Bihar News: अब 24 घंटे खुला रहेगा बिहार का यह डाकघर, नाम बदलकर किया गया जनसेवा कनेक्ट

बिहार के पाटलिपुत्र डाकघर का नाम बदलकर अब जनसेवा कनेक्ट किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अब इस डाकघर में ताला नहीं लगेगा यानी ये डाकघर 24 घंटे खुला रहेगा।

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार

Bihar News: सीएम आवास पर आज बड़ी बैठक, इन जरूरी मुद्दों पर होगी चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज सीएम आवास में बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में वर्तमान कानून व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई।

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

बिहार

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित लंदन थीम मेले में शुक्रवार की रात एक झूला अचानक टूट गया। इस घटना में महिला व बच्चे समेत कई लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।