पहले झुलसाएगी गर्मी... फिर आसमान से बरसेगी आफत! बिहार में 5 अप्रैल से बड़ा मौसम ...

पहले झुलसाएगी गर्मी... फिर आसमान से बरसेगी आफत! बिहार में 5 अप्रैल से बड़ा मौसम पलटवार, देखें पूरी रिपोर्ट!

बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, इस बीच ये आशंका जताई जा रही है कि 5 अप्रैल के बाद बिहार के 26 अधिक जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है ।

पहले झुलसाएगी गर्मी फिर आसमान से बरसेगी आफत बिहार में 5 अप्रैल से बड़ा मौसम पलटवार देखें पूरी रिपोर्ट

पहले झुलसाएगी गर्मी... फिर आसमान से बरसेगी आफत |

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क 

BiharWeather/ पटना: बिहार में इन दिनों मौसम पूरी तरह से “मूड स्विंग” मोड में है। सुबह से तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं, तो शाम होते-होते मौसम अचानक करवट लेकर आंधी और बारिश का रूप ले रहा है। शुक्रवार को गर्मी ने इस सीजन का सबसे तीखा रूप दिखाया, जब रोहतास जिले के डेहरी में तापमान 40°C तक पहुंच गया।

राज्य के कई जिलों में पारा 39 डिग्री के पार रहा। कैमूर में 39.5°C, गया में 39.8°C, पटना में 39.4°C, नालंदा में 39.2°C, औरंगाबाद में 39°C, बक्सर में 38.6°C और सीवान के जिरादेई में 38.4°C तापमान दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में लू जैसे हालात बन गए, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा।

हालांकि शाम होते-होते दक्षिण बिहार के कई जिलों में तेज आंधी चली और हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। गया में हालात गंभीर होने पर रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि जहानाबाद, नवादा और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट लागू रहा। मौसम का यह बदलाव दोपहर 3 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक जारी रहा।

5 से 10 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 5 अप्रैल से बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदलेगा। 5 अप्रैल को कुछ जिलों में ही असर दिखेगा, लेकिन 6 अप्रैल से इसका दायरा बढ़कर पूरे राज्य में फैल जाएगा।
भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। 6 अप्रैल को पूर्वी बिहार को छोड़कर बाकी 26 जिलों में आंधी-बारिश और गरज-चमक का असर रहेगा। 7 अप्रैल को स्थिति और गंभीर हो सकती है, जब पटना, गया, भागलपुर और दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं उत्तर बिहार में भी आंधी और बारिश का असर बना रहेगा। 8 और 9 अप्रैल को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

किसानों के लिए विशेष चेतावनी
मौसम विभाग ने किसानों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। 5 से 10 अप्रैल के बीच गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज आंधी और बारिश की आशंका को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

  •  कटे हुए फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें
  •   मौसम खराब होने पर खेतों में काम न करें
  •   बिजली के खंभों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहें
  •  पशुओं को पेड़ों के नीचे न बांधें और उन्हें साफ पानी पिलाते रहें
  •  खड़ी फसलों में सिंचाई मौसम देखकर ही करें
  •  कीटनाशक छिड़काव फिलहाल रोक दें

सलाह गरमा सब्जियों की बुआई अभी टाल दें :

किसानों को गेहूं की कटाई और मड़ाई के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, ताकि मौसम की मार से फसल को नुकसान न हो। 

इस खबर को पढ़ें-  BJP ने 27 सीटों की लिस्ट जारी कर तमिलनाडु मुकाबले को बनाया दिलचस्प, पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई को भी टिकट

संबंधित सामग्री

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath :  नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली,  14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

राजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath : नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, 14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। अब सभी की नजर नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी है, जिस पर जल्द फैसला हो सकता है।

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

राजनीति

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा नेताओं की बैठकों से नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

Bihar new cm:  पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार

Bihar new cm: पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार की राजधानी पटना में लगे पोस्टरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, जिसमें निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है।पोस्टर में नीतीश कुमार के “अधूरे मिशन” का जिक्र होने से सियासी चर्चाएं और

Bihar news : इलाज या मजाक ? दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर शिवहर सदर अस्पताल में किया ‘ट्रीटमेंट’

बिहार

Bihar news : इलाज या मजाक ? दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर शिवहर सदर अस्पताल में किया ‘ट्रीटमेंट’

शिवहर सदर अस्पताल में दरोगा के टूटे पैर के इलाज में कार्टून और ड्रिप पाइप के इस्तेमाल का वीडियो वायरल हो गया है।