न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में ठंड ने पूरे राज्य में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना हैं. साथ ही, चार-पांच दिनों तक घना कोहरा राज्य के कई हिस्सों में बना रहेगा.
कोहरा और यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की हैं. खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और जमुई में यलो अलर्ट जारी हैं. अररिया के फारबिसगंज में दृश्यता सिर्फ 50 मीटर तक सीमित रही, जबकि पटना में सुबह के समय दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई.
राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान
भागलपुर सबौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, पटना में अधिकतम तापमान इस सीजन में 5.2 डिग्री गिरकर 14.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. डेहरी और बांका में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
प्रमुख शहरों में ठंड का असर
शनिवार को अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई. औरंगाबाद और गया में 6 डिग्री, सासाराम, बक्सर, सिवान के जीरादेई, मोतिहारी में 7 डिग्री, शेखपुरा और नालंदा में 6 डिग्री तथा वैशाली में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का नया वार, 14 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी