न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
Bihar law and order upgrade : बिहार सरकार ने पुलिस बल को और मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने पुलिसकर्मियों को बेहतर और अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराने का फैसला लिया है, जिससे कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।
हाइलाइट्स:
- बिहार पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला
- 43 करोड़ से 4000 आधुनिक 9 एमएम पिस्टल खरीदे जाएंगे
- दो चरणों में होगी खरीद, पहले 2500 और फिर 1500 पिस्टल शामिल
- पुलिस ट्रेनिंग के लिए 1 लाख 20 हजार ब्लैंक गोलियां भी खरीदी जाएंगी
- नए हथियारों से पुलिस की क्षमता और कानून-व्यवस्था होगी मजबूत
Bihar Police modernization : 43 करोड़ से खरीदे जाएंगे 4000 पिस्टल
सरकार करीब 43 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से 4000 नए 9 एमएम सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और आधुनिक गोला-बारूद खरीदने जा रही है। इसमें सिर्फ पिस्टल खरीद पर ही लगभग 42 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
Bihar police budget 43 crore : दो चरणों में होगी हथियारों की खरीद
विभागीय जानकारी के अनुसार पिस्टलों की खरीद दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में 2500 पिस्टल और दूसरे चरण में 1500 पिस्टल लिए जाएंगे। ये सभी पिस्टल Rifle Factory Ishapore से खरीदे जाएंगे।
9mm pistol Bihar police : ट्रेनिंग के लिए खरीदी जाएंगी विशेष गोलियां
पुलिसकर्मियों को हथियार चलाने का बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए विशेष ब्लैंक गोलियां भी खरीदी जाएंगी। इसके लिए करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
7.62 एमएम की 60 हजार ब्लैंक गोलियां Ordnance Factory Board की खड़की (पुणे) यूनिट से और 5.56 एमएम की 60 हजार गोलियां वरनगांव फैक्ट्री से मंगाई जाएंगी।
Bihar police new weapons, : पुलिस बल की क्षमता में होगा इजाफा
इस पहल से बिहार पुलिस को आधुनिक और प्रभावी हथियार मिलेंगे, जिससे पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा। साथ ही, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी पुलिस को और मजबूती मिलेगी।
इसे भी पढ़े- वाल्मीकि नगर या सियासी ‘लॉन्चपैड’? नीतीश कुमार का अगला कदम क्या बड़ा धमाका लाएगा?