Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित लंदन थीम मेले में शुक्रवार की रात एक झूला अचानक टूट गया। इस घटना में महिला व बच्चे समेत कई लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

bihar news सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

सासाराम प्रदर्शनी मेले में झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव / रोहतास:
रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित लंदन थीम मेले में शुक्रवार की रात करीब दस बजे उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक झूला अचानक बेकाबू हो गया। मेले में लगे एक विशाल ग्रेविटी झूले के बेकाबू होते हीं उस पर सवार कई लोग सीधे नीचे गिर पड़े। हादसे के दौरान पूरे मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पायलट बाबा धाम के समीप की है।

झूला का संतुलन बिगड़ने पर हुआ हादसा 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार की रात मेले में भारी भीड़ थी और लोग मेले का आनंद उठा रहे थे। इसी दौरान अपनी पूरी रफ्तार में चल रहा ग्रेविटी झूला अचानक असंतुलित हो गया और उस पर बैठे लोग एक-एक कर नीचे गिरने लगे। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस ने शुरू किया राहत व बचाव कार्य 

घटना की सूचना मिलते हीं सासाराम मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें महिला व बच्चें भी शामिल हैं। घायलों में सीमा देवी, उषा कुमारी, धीरज कुमार आदि शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय धीरज कुमार की हालत गंभीर है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

दरअसल इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने मेला प्रबंधक पर व्यावसायिक लाभ के लिए सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

पटना रिंग रोड के आखिरी चरण को केंद्र की हरी झंडी, 16 हजार करोड़ की महापरियोजना का रास्ता साफ

बिहार

पटना रिंग रोड के आखिरी चरण को केंद्र की हरी झंडी, 16 हजार करोड़ की महापरियोजना का रास्ता साफ

पटना रिंग रोड के आखिरी चरण (दीघवारा से सराय) को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। करीब ₹16,000 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से पटना को जाम से मुक्ति मिलेगी और 3 जिलों का विकास तेजी से होगा।

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार में आज से 17 जून तक राजस्व महाअभियान चलेगा, जिसमें रविवार को भी काम होगा. मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सुधार के साथ 15 जून के बाद 8054 राजस्व कर्मचारियों व क्लर्कों की बहाली का ऐलान किया है.

बिहार में पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बिहार

बिहार में पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बिहार के पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! सरकार ने व्हीकल स्क्रैपिंग नियमों को मंजूरी दी, अब पुरानी गाड़ी कबाड़ में देने पर नई गाड़ी खरीदने पर मोटर व्हीकल टैक्स में 50% तक छूट मिलेगी.

बिहार के पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बदल जाएगी भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल की सूरत, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

बिहार

बदल जाएगी भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल की सूरत, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

भागलपुर का ऐतिहासिक जिला स्कूल अब 'सरस्वती विद्या निकेतन' के नाम से आधुनिक मॉडल स्कूल बनेगा। यहां स्मार्ट क्लास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसी हाईटेक सुविधाएँ भी मिलनी शुरू होगी।