Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिख...

Bihar News: नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग, पुलिस को बंदूक दिखाया, फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई।

bihar news नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग पुलिस को बंदूक दिखाया फिर ड्राइवर को लेकर फरार हुआ भाई

नवादा में बालू माफिया ने की पुलिस टीम पर फायरिंग |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के नवादा जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। यह घटना हिसुआ और गयाजी जिले की सीमा पर लटावर गांव के पास ढाढर नदी में हुई। टीम के सदस्य बाल-बाल बचे, लेकिन पकड़ा गया एक चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया।

छापेमारी के दौरान हुई फायरिंग 

लटावर गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर खनिज विकास पदाधिकारी और हिसुआ के थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में हिसुआ पुलिस की एक संयुक्त टीम छापेमारी के लिए पहुंची। टीम ने ढाढर नदी में तीन ट्रैक्टरों पर बालू लोड होते देखा। पुलिस को देखते ही चालक भागने लगे। दो ट्रैक्टर भागने में सफल रहे, जबकि बालू के भारी बोझ के कारण एक ट्रैक्टर नदी में फंस गया।

पुलिस के पकड़ने के बाद आरोपी चालक फरार 

पुलिस ने फंसे ट्रैक्टर के चालक हर्षित राज उर्फ मदन गोपाल को पकड़ लिया, जो गयाजी जिले के अतरी थाना क्षेत्र के बैकटपुर गांव का निवासी है। इसी दौरान हर्षित का भाई राजगोपाल पिस्टल लेकर मौके पर पहुंचा और टीम पर एक राउंड फायरिंग कर दी। उसने टीम को गोली चलाने की धमकी भी दी। सुरक्षा के अभाव में पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा। इस मौके का फायदा उठाकर पकड़ा गया चालक हर्षित राज अपने भाई राजगोपाल के साथ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस बल और अतरी थाने की मदद से दरियापुर गांव में दोबारा छापेमारी की गई। इस दौरान दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। नवादा के हिसुआ और आसपास के इलाकों में अवैध बालू खनन लंबे समय से एक बड़ी समस्या बना हुआ है।
 
संबंधित सामग्री

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार में आज से 17 जून तक राजस्व महाअभियान चलेगा, जिसमें रविवार को भी काम होगा. मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सुधार के साथ 15 जून के बाद 8054 राजस्व कर्मचारियों व क्लर्कों की बहाली का ऐलान किया है.

बिहार में पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बिहार

बिहार में पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बिहार के पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! सरकार ने व्हीकल स्क्रैपिंग नियमों को मंजूरी दी, अब पुरानी गाड़ी कबाड़ में देने पर नई गाड़ी खरीदने पर मोटर व्हीकल टैक्स में 50% तक छूट मिलेगी.

बिहार के पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बदल जाएगी भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल की सूरत, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

बिहार

बदल जाएगी भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल की सूरत, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

भागलपुर का ऐतिहासिक जिला स्कूल अब 'सरस्वती विद्या निकेतन' के नाम से आधुनिक मॉडल स्कूल बनेगा। यहां स्मार्ट क्लास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसी हाईटेक सुविधाएँ भी मिलनी शुरू होगी।

बिहार में ठनका गिरने से 4 की मौत, 2 घायलों का इलाज जारी

बिहार

बिहार में ठनका गिरने से 4 की मौत, 2 घायलों का इलाज जारी

खगड़िया में गुरुवार सुबह ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गोगरी प्रखंड में पिता-पुत्र समेत तीन और बेलदौर प्रखंड में एक युवक शामिल है।