Bihar News: आज भोजपुर जाएंगे सीएम सम्राट, नवादाबेन में एक्वा पार्क का करेंगे शिलान्यास

Bihar News: आज भोजपुर जाएंगे सीएम सम्राट, नवादाबेन में एक्वा पार्क का करेंगे शिलान्यास

बिहार के सीएम चौधरी आज भोजपुर के मसाढ़ में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत बनने वाले एक्वा पार्क का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

bihar news आज भोजपुर जाएंगे सीएम सम्राट नवादाबेन में एक्वा पार्क का करेंगे शिलान्यास

आज भोजपुर जाएंगे सीएम सम्राट |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत कारीसाथ गांव स्थित वाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मसाढ़ में बनने वाले एक्वा पार्क का शिलान्यास आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे।

जिले में 109 स्थानों पर पुलिस की तैनाती 

मुख्यमंत्री तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और करीब एक घंटे यहां रहेंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिले में कुल 109 स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संबंध में डीएम तनय सुल्तानिया एवं एसपी राज द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यातायात व्यवस्था की संपूर्ण जिम्मेदारी जिला परिवहन पदाधिकारी एवं ट्रैफिक डीएसपी को दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड का निर्माण भी कराया गया है।

डीएम ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने नवादावेन स्थित बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र के सभा स्थल पर पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी स्वयं तैयारियों की मानिटरिंग कर रहे हैं।

धर्मावती नदी पर बने पुल का उद्घाटन आज 

शाहपुर प्रखंड के सहजौली एवं हिरखी पिपरा गांव के बीच धर्मावती नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन भी आज किया जाएगा। बता दें कि इस पुल का निर्माण पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी के विधायक निधि कोष से शुरू हुआ था। लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन की बड़ी सुविधा लेकर आया है।

डेढ़ लाख से अधिक आबादी को लाभ 

स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के निर्माण से आसपास के दर्जनों गांवों की करीब डेढ़ लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। बरसात के दिनों में धर्मावती नदी पार करने में लोगों को काफी परेशानी होती थी।जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती थीं। पुल बनने से इन समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। इस पुल के शुरू होने के बाद क्षेत्र के प्रमुख मत्स्य उत्पादन केंद्र सुहियां भागड़ तक पहुंचने की दूरी लगभग 15 किलोमीटर से घटकर मात्र छह किलोमीटर रह जाएगी।


 

संबंधित सामग्री

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत
‎

बिहार

चुनाव आयोग से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के चुनावी खर्च को लेकर की शिकायत ‎

‎भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधान परिषद में मुख्य सचेतक जनक राम ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में खड़ी है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं PMIS पोर्टल से संबंधित कार्यशाला

बिहार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं PMIS पोर्टल से संबंधित कार्यशाला

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अनुश्रवण हेतु विकसित PMIS पोर्टल से संबंधित कार्यशाला आयोजित की।

Bihar News : ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अदालत से मिली अग्रिम जमानत

बिहार

Bihar News : ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अदालत से मिली अग्रिम जमानत

पटना हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र और रघुनाथपुर के विधायक ओसामा शहाब को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत दे दी है।  

मुजफ्फरपुर में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया लाइनमैन, मौत के बाद हंगामा और आगजनी

बिहार

मुजफ्फरपुर में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया लाइनमैन, मौत के बाद हंगामा और आगजनी

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में जजुआर पश्चिमी पंचायत निवासी विद्युत विभाग के लाइनमैन प्रकाश सहनी की 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

बिहार सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे - चप्पे की तलाशी जारी 

बिहार

बिहार सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे - चप्पे की तलाशी जारी 

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मंगलवार सुबह सरकारी ई-मेल आईडी पर भेजा गया।