Bihar politics: एक युग का अंत… या नई शुरुआत की आहट ? Nitish Kumar को लेकर बिहार ...

Bihar politics: एक युग का अंत… या नई शुरुआत की आहट ? Nitish Kumar को लेकर बिहार की सियासत में गहराया सस्पेंस!

बिहार की राजनीति में Nitish Kumar की भूमिका को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है, जिससे नए राजनीतिक समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं।

bihar politics एक युग का अंत… या नई शुरुआत की आहट  nitish kumar को लेकर बिहार की सियासत में गहराया सस्पेंस

एक युग का अंत… या नई शुरुआत की आहट |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क : 

पटना | विशेष रिपोर्ट-   बिहार की राजनीति एक बड़े मोड़ पर खड़ी दिखाई दे रही है। साल 2005 से सत्ता की चाबी अपने पास रखने वाले नीतीश कुमार अब सक्रिय राजनीति से दूरी बनाते दिख रहे हैं, जिससे राज्य में नए राजनीतिक समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय तक “किंगमेकर” की भूमिका निभाने वाली नीतीश कुमार की पार्टी  जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार की सत्ता में अहम भूमिका निभाई। लेकिन अब सवाल उठ रहा है कि उनके बिना JDU का भविष्य क्या होगा, क्योंकि बिहार में मतदाता अक्सर पार्टी से ज्यादा चेहरे को महत्व देते रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार की राजनीति अब तीन प्रमुख ध्रुवों में सिमटती जा रही है—लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली आरजेडी (RJD), दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी  (BJP), और तीसरे ध्रुव के रूप में JDU.बीते वर्षों में नीतीश के पारंपरिक वोट बैंक का एक हिस्सा धीरे-धीरे BJP की ओर शिफ्ट होता देखा गया है। वहीं, राज्य की राजनीति में जाति आधारित समीकरणों की पकड़ कुछ कमजोर होती दिख रही है, जबकि धर्म आधारित ध्रुवीकरण का प्रभाव बढ़ रहा है।

हालांकि, नीतीश कुमार के शासनकाल को सामाजिक और आर्थिक सुधारों के लिए भी याद किया जाता है। महिला सशक्तिकरण, पंचायतों में आरक्षण, नशाबंदी और विकास योजनाओं ने बिहार की छवि बदलने में अहम भूमिका निभाई। विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि प्रवासी बिहारियों और युवा मतदाताओं की सोच में बदलाव आया है, जो अब जाति से ऊपर उठकर विकास, रोजगार और पहचान के मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बदलाव को BJP और उससे जुड़े संगठनों ने मजबूती से साधने की कोशिश की है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या जेडीयू नीतीश कुमार के बिना अपनी पहचान और जनाधार को बनाए रख पाएगी, या बिहार की राजनीति पूरी तरह नए चेहरे और नए समीकरणों के साथ आगे बढ़ेगी? अब आगे देखना होगा कि बिहार की राजनीति में कौन सा नया मोड़ सामने आता है। 

इसे भी पढ़ें-   UCC पर सियासी संग्राम तेज, AIMPLB के विरोध पर गिरिराज सिंह का तीखा पलटवार, जानें पूरा मामला !

संबंधित सामग्री

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

बिहार

'बधाई नहीं दूंगा बस इतना कहूंगा...' नीतीश के शपथ लेते ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेते ही जीतन राम मांझी के पोस्ट ने बिहार में भूचाल ला दिया। मांझी ने बधाई न देकर लिखा बिहार विल मिस यू, जिसे नीतीश की सियासी विदाई का संकेत माना जा रहा है।

मैं नीतीश कुमार, शपथ लेता हूं....

राजनीति

मैं नीतीश कुमार, शपथ लेता हूं.... 'सुशासन बाबू' अब हो गए सीएम से सांसद...

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेकर राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। अब बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath :  नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली,  14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

राजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath : नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, 14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। अब सभी की नजर नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी है, जिस पर जल्द फैसला हो सकता है।

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

राजनीति

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा नेताओं की बैठकों से नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।