न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: आज (1 फरवरी) संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड 9वां बार केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं. जैसे-जैसे दिन पार हो रहा है बजट को लेकर जहां एक तरफ बीजेपी पार्टी के नेता और उनके सहयोगी लोग बजट की सराहना कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी के लोग इस बजट की आलोचना कर रहे हैं. इसी बीच आम बजट को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और प. बंगाल प्रभारी का बयान सामने आया है. उन्होंने इस बजट की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 की नींव को मजबूत करने वाला बजट है.
मंगल पाण्डेय ने य कहा
बजट के पेश होने के बाद, बजट की सराहना करते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 की नींव को मजबूत करने वाला बजट है. इस बजट से बिहार के विकास को भी नई गति मिलेगी. अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के पटना में जहाज मरम्मत की सुविधा और सिलिगुड़ी-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान स्वागत योग्य है.
यह भी पढ़ें: रमा खलखो होगी रांची नगर निगम चुनाव में कांग्रेस समर्थित मेयर उम्मीदवार, पार्टी की बैठक में बनी सहमति