न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने राज्यसभा चुनाव और युवा नेता निशांत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी चाहती है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आए. विजय चौधरी ने स्पष्ट किया कि अगर निशांत सक्रिय राजनीति में आते हैं, तो पूरी पार्टी उनका स्वागत करेगी और उन्हें समर्थन मिलेगा. हालांकि, राज्यसभा के उम्मीदवारों का अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया जाएगा. मंत्री ने यह भी कहा कि राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर एनडीए की जीत तय है. उन्होंने कहा कि किस उम्मीदवार को राज्यसभा भेजा जाएगा, इसका निर्णय पूरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवेक पर निर्भर करेगा.
यह भी पढ़े: सहरसा डायल 112 पुलिस टीम पर हमला, बिहार में खाकी पर भारी पड़ी महिलाएं!