Nitish Kumar आज ही छोड़ेंगे कुर्सी ? क्या 14 अप्रैल का दिन बनेगा बिहार का पावर डे...

Nitish Kumar आज ही छोड़ेंगे कुर्सी ? क्या 14 अप्रैल का दिन बनेगा बिहार का पावर डे...

14 अप्रैल को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी, जिसके बाद उनके इस्तीफे की संभावना है। उसी दिन NDA विधायक दल नया नेता चुनेगा और 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की

 nitish kumar आज ही छोड़ेंगे कुर्सी   क्या 14 अप्रैल का दिन बनेगा बिहार का पावर डे

क्या 14 अप्रैल का दिन बनेगा बिहार का पावर डे... |

न्यूज 11 भारत /  बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 14 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक आयोजित होगी। यह बैठक सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय में बुलाई गई है। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाबा साहब B. R. Ambedkar की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 14 अप्रैल को देशभर में अंबेडकर जयंती मनाई जाती है, ऐसे में यह कार्यक्रम भी अहम माना जा रहा है।

हाईलाइट्स:

  • 14 अप्रैल को 11 बजे मुख्य सचिवालय में कैबिनेट की आखिरी बैठक
  • बैठक से पहले Nitish Kumar करेंगे B. R. Ambedkar को नमन
  • कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की संभावना
  • उसी दिन NDA विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन
  • 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तैयारी

बैठक के बाद इस्तीफा तय

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट की इस आखिरी बैठक के बाद मुख्यमंत्री Nitish Kumar अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इससे बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 14 अप्रैल को ही एनडीए विधायक दल की बैठक भी प्रस्तावित है। इस बैठक में नए नेता का चयन किया जाएगा, जो आगे चलकर बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे।

राज्यपाल को दी जाएगी जानकारी

नए नेता के चयन के बाद औपचारिक रूप से राज्यपाल को इसकी जानकारी दी जाएगी और सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि एनडीए की ओर से नया चेहरा कौन होगा।

इसे भी पढ़ें - सांसद टू सांसद वाला सफरनामा :10 बार सीएम, 4 सदनों के सदस्य: 'सुशासन बाबू' ने बनाया वो रिकॉर्ड जो तोड़ना नामुमकिन है !

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

क्राइम

शादी के ढाई महीने बाद ही उजड़ गया सुहाग, मायके गई पत्नी, रात में हुई आखिरी बातचीत… सुबह फंदे से लटका मिला नवविवाहित युवक

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी के मायके जाने के बाद युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला, जबकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल