बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती: करोड़ों पशुओं का हुआ टीकाकरण

बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती: करोड़ों पशुओं का हुआ टीकाकरण

बिहार में पशुधन सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें करोड़ों पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए गए।

बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती करोड़ों पशुओं का हुआ टीकाकरण

बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  राज्य में पशुधन की सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया गया है। खुरपका-मुंहपका जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ 3 करोड़ 66 लाख 37 हजार 285 पशुओं को टीका लगाया गया। यह अभियान पशुपालकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि यह बीमारी तेजी से फैलती है और पशुधन को भारी नुकसान पहुंचाती है।

हाईलाइट्स - 

  • खुरपका-मुंहपका के खिलाफ 3.66 करोड़ पशुओं का टीकाकरण
  • गलाघोटू व लंगड़ी रोग के खिलाफ 1.85 करोड़ पशुओं को टीका
  • लंपी स्किन रोग से बचाव के लिए 1.21 करोड़ पशुओं को कवरेज
  • मोबाइल वैन से 3,775 कैंप, 5 लाख से अधिक पशुओं का उपचार
  • 5,418 सैंपल जांच से रोग नियंत्रण व्यवस्था मजबूत
  • पूर्णिया में 40.92 लाख फ्रोजन सीमेन स्ट्रॉ का उत्पादन
  • 64 अस्पतालों में डिजिटल एक्स-रे और 24x7 सेवाओं की तैयारी
  •  RIDF योजना से नए पशु अस्पताल और प्रशिक्षण केंद्र बनेंगे

मोबाइल वैन से गांव-गांव पहुंची सेवा

पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मोबाइल वैन के जरिए 3,775 कैंप लगाए गए, जिनमें 5 लाख 3 हजार 814 पशुओं का उपचार किया गया। इससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले पशुपालकों को भी समय पर इलाज की सुविधा मिल सकी। बीमारियों की रोकथाम के लिए 5,418 सैंपल एकत्रित कर उनकी जांच की गई। इससे संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने और समय रहते नियंत्रण करने में मदद मिली है।

सीमेन उत्पादन में बढ़ोतरी

पूर्णिया सीमेन स्टेशन में 40.92 लाख फ्रोजन सीमेन स्ट्रॉ का उत्पादन किया गया है। इसके साथ ही गोट सीमेन स्टेशन और वन हेल्थ प्लेटफॉर्म की स्थापना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे पशुधन के प्रजनन और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। राज्य के 64 अनुमंडलीय पशु चिकित्सालयों में डिजिटल एक्स-रे प्रणाली लगाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा 24x7 पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की भी स्वीकृति दी गई है।RIDF योजना के तहत नए पशु चिकित्सालय और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे पशुपालकों को बेहतर इलाज और प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी, जिससे राज्य में पशुपालन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- मैं नीतीश कुमार, शपथ लेता हूं.... 'सुशासन बाबू' अब हो गए सीएम से सांसद...

संबंधित सामग्री

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

बिहार

RAIL NEWS: 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति, इन्हें होगा फायदा

भारतीय रेलवे ने 962 करोड़ रुपये की लागत से 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इससे हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर ट्रेनों की भीड़ कम होगी, माल ढुलाई तेज होगी और बिहार समे

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

राजनीति

सम्राट सरकार का बालू माफियाओं पर हाईटेक वार! बिहार के 450 बालू घाटों पर ड्रोन रखेंगे 24 घंटे नजर

बिहार सरकार अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए अब ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल करेगी। राज्य के करीब 450 बालू घाटों की 24 घंटे निगरानी कर संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।


अब सरकारी स्कूल बनेंगे  स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार

अब सरकारी स्कूल बनेंगे स्मार्ट एजुकेशन सेंटर ! बिहार में शाम को भी चलेगी पढ़ाई, शिक्षकों को मिलेगा इंसेंटिव

बिहार सरकार सरकारी स्कूल को नए एजुकेशन मॉडल में बदलने की तैयारी कर रही है, जहां नियमित पढ़ाई के साथ शाम में विशेष कोचिंग क्लास भी चलेंगी।इस योजना के तहत शिक्षकों को इंसेंटिव, स्कूलों का विकास और

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

क्राइम

गया के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का शक्तिशाली IED बरामद कर सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

गया के अतिनक्सल प्रभावित सिंघवा जंगल में सुरक्षाबलों ने 5 किलो का शक्तिशाली प्रेशर मैकेनिज्म IED बरामद किया। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम क

बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर ! महिला अपराधों पर तेजस्वी का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला

राजनीति

बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर ! महिला अपराधों पर तेजस्वी का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला

तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते महिला अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है और सरकार महिला सुरक्षा के मोर्चे पर ...