न्यूज11 भारत
भोजपुर/डेस्क: भोजपुर में छह दिनों से गायब बच्चे का शव कुएं में मिला है. परिजनों ने पहले के विवाद में किडनैप कर हत्या का आरोप लगाया है. शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण परिजनों ने पहले के विवाद में किडनैप कर हत्या का आरोप लगाया है. शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए.घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान रजनीकांत पांडेय के बेटे आदित्य (10) के रूप में हुई है. आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरा-बड़हरा सड़क पर बड़का लौहर गांव के पास जाम लगा प्रदर्शन किया. इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार खड़ी हो गई. काफी मशक्कत के बाद और आश्वासन के देने के बाद जाम को हटाया गया.
यह भी पढ़ें: सहरसा मंडल कारा में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने गला रेतकर हत्या का लगाया आरोप