भागलपुर: घोघा में सिर कटी लाश कांड का खुलासा, होटल मालिक ने बेटे-साथियों संग कर्...

भागलपुर: घोघा में सिर कटी लाश कांड का खुलासा, होटल मालिक ने बेटे-साथियों संग कर्मचारी की हत्या कर शव के किए टुकड़े

भागलपुर घोघा में सिर कटी लाश कांड का खुलासा होटल मालिक ने बेटे-साथियों संग कर्मचारी की हत्या कर शव के किए टुकड़े

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र में मिले सिरकटी लाश मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है. 6 मार्च की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में एक व्यक्ति का बिना सिर का शव पड़ा है जिसे कई टुकड़ों में काटा गया है. सूचना के आधार पर घोघा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी की निगरानी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रारंभिक जांच के आधार पर इस कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल दो दबिया , एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं.

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक की पहचान सनोखर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नाजिर के रूप में हुई है जो महेंद्र मंडल के होटल में काम करता था. किसी विवाद के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था लेकिन वह दोबारा काम करना चाहता था. इसी बात को लेकर होटल पर दोनों के बीच विवाद हुआ.आरोप है कि महेंद्र मंडल उसके बेटे और साथियों ने मिलकर होटल में ही नाजिर की हत्या कर दी. इसके बाद शव को मोटरसाइकिल से दियारा क्षेत्र स्थित एक पोखर के पास ले जाकर कई टुकड़ों में काट दिया और सिर को पोखर में छिपा दिया ताकि पहचान न हो सके.

इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे की जानकारी भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है

यह भी पढ़ें: गया पुलिस-STF की बड़ी कामयाबी, लूटकांड का खुलासा, 105 कार्टून रजनीगंधा-तुलसी बरामद; 6 अपराधी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

झारखंड

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

झारखंड

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

राजनीति

3 मई से निशांत का दौरा, जदयू ने 200 सीट जीतने का रखा लक्ष्य

निशांत कुमार 3 मई से बिहार दौरे पर निकलकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। वहीं, जदयू ने 2030 तक 200 सीट जीतने का लक्ष्य तय कर चुनावी तैयारी तेज कर दी है।

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश