शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत ईशीपुर थाना क्षेत्र के साठों गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के बगीचा स्थित एक पुराने कुएं में मोटरसाइकिल गिरी हुई पाई गई प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण कुएं से अपने खेत का पटवन कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी नजर कुएं के अंदर पड़ी जहां एक मोटरसाइकिल गिरी हुई दिखाई दी बाइक को देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना तुरंत ईशीपुर थाना को दी सूचना मिलते ही ईशीपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार मौके पर पहुंचे. वहीं डायल 112 की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची.
इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से कुएं में गिरी मोटरसाइकिल को बाहर निकाला गया.ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर इस इलाके में चोरी की घटनाओं के बाद चोर आसपास के कुओं में सामान फेंक देते हैं. ऐसे में ग्रामीणों ने मांग की है कि आसपास के सभी कुओं की भी जांच कराई जाए.वहीं ईशीपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामला जांच का विषय है. बाइक किसकी है और यहां कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: कर्मनाशा स्टेशन के पास चोरी गया रेलवे ब्रिज बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार