भागलपुर में ठंड का कहर, 4 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत, घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

भागलपुर में ठंड का कहर, 4 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत, घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

भागलपुर में ठंड का कहर 4 जनवरी तक नहीं मिलेगी राहत घने कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

शंभू भगत/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
भागलपुर और आसपास के जिलों में 4 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना है. शीतलहर और कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. देर रात से ही सिल्क सिटी घने कोहरे के चादर में लिपटी हुई है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. घना कोहरा के कारण विजिबिलिटी काफ़ी कम होने से रफ्तार पर ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है. तो वहीं लगातार ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गई है. 

यह भी पढ़े: भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, सुलतानगंज से जिंदा बम, पिस्टल और लाखों नकद के साथ दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
 

प्रमुख खबरें