शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर सजौर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के समीप सीएसपी संचालक 27 वर्षीय उत्तम कुमार को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया, घटना को लेकर घायल उत्तम के पिता शिव कुमार सिंह ने बताया कि मैं दुकान के पीछे सोया हुआ था इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी मुझे लगा कि किसी ने पटाखा छोड़ा है जब चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तब मैं बाहर निकाला तो देखा मेरे बेटे को किसी ने गोली मार दी है, परिजनों के सहयोग से उसे इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया वहीं घायल के परिजनों ने पहले प्राइवेट अस्पताल से राम हॉस्पिटल लेकर गए जहां जांच के बाद पता चला की गोली सीने में लगी है और वह फंस चुकी है वहां से भी पटना रेफर कर दिया गया हालांकि घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है
यह भी पढ़ें: गोपालगंज में दिनदहाड़े गोलीकांड! बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या