बिहार में शराब डिलीवरी का नया ठिकाना, स्कूल के टॉयलेट से बरामद हुई विदेशी शराब की पेट्टियां

बिहार में शराब डिलीवरी का नया ठिकाना, स्कूल के टॉयलेट से बरामद हुई विदेशी शराब की पेट्टियां

बेगूसराय के स्कूल टॉयलेट में तस्करों ने बनाया शराब का गोदाम। चौथी कक्षा के मासूम छात्र ने पी ली विदेशी शराब, हालत बिगड़ी। कैंपस से 204 लीटर शराब जब्त। प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल।

बिहार में शराब डिलीवरी का नया ठिकाना स्कूल के टॉयलेट से बरामद हुई विदेशी शराब की पेट्टियां

शराब की पेट्टियां जब्त करती हुई पुलिस की टीम |

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में शराबबंदी के दावों के बीच बेगूसराय जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। बछवारा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय, सिसवा में शिक्षा के मंदिर को तस्करों ने शराब का सुरक्षित ठिकाना बना लिया। यहाँ के एक जर्जर शौचालय में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी, जिसका शिकार एक 11 वर्षीय मासूम छात्र बन गया।

स्कूली ड्रेस में घर पहुंचा बच्चा, मां के उड़े होश

सोमवार को चौथी कक्षा का छात्र स्कूल गया था, लेकिन जब वह वापस लौटा, तो उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बच्चा नशे में पूरी तरह धुत्त था, ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और उसके मुंह से शराब की तीव्र दुर्गंध आ रही थी। घबराए परिजनों ने जब बच्चे से पूछताछ की, तो पता चला कि स्कूल परिसर के एक पुराने और उपेक्षित शौचालय में उसने शराब की बोतलें देखी थीं। नासमझी में बच्चे ने उसमें से कुछ पी लिया, जिसका असर तुरंत उसके स्वास्थ्य पर पड़ा।

शौचालय में मिला 204 लीटर विदेशी शराब का जखीरा

बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक को इसकी सूचना दी। जब स्कूल के शौचालय का ताला खोला गया, तो वहां का नजारा देखकर सब सन्न रह गए। शौचालय के भीतर विदेशी शराब की पेटियां भरी हुई थीं। ग्रामीणों की सूचना पर बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से 23 कार्टून यानी करीब 204 लीटर विदेशी शराब बरामद की।

क्या सुरक्षा व्यवस्था थी सोई हुई?

यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। आखिर स्कूल की चारदीवारी के भीतर शराब की इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंच गई? क्या तस्करी में स्थानीय स्तर पर किसी की मिलीभगत है? विद्यालय परिसर जैसे सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान को शराब माफियाओं ने अपना गोदाम कैसे बना लिया? फिलहाल पुलिस ने अज्ञात तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गनीमत रही कि समय रहते बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन इस घटना ने बिहार की शराबबंदी और स्कूल सुरक्षा व्यवस्था की कलई खोलकर रख दी है।

संबंधित सामग्री

भीषण गर्मी से पहले अलर्ट PHED! 30 हजार जल योजनाओं पर रहेगी नजर, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

बिहार

भीषण गर्मी से पहले अलर्ट PHED! 30 हजार जल योजनाओं पर रहेगी नजर, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

भीषण गर्मी को देखते हुए PHED ने पटना में कार्यशाला कर जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।30 हजार योजनाओं की IoT निगरानी और शिकायतों के त्वरित समाधान पर खास जोर दिया गया।

गरीब बच्चों के लिए ‘मसीहा’ बने इंजीनियर जमील अख्तर, शादी तक नहीं की..500 बच्चों को दे रहे निःशुल्क शिक्षा

बिहार

गरीब बच्चों के लिए ‘मसीहा’ बने इंजीनियर जमील अख्तर, शादी तक नहीं की..500 बच्चों को दे रहे निःशुल्क शिक्षा

रोहतास के इंजीनियर जमील अख्तर ने अपनी पूरी जिंदगी गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित कर दी है।वह 500 से अधिक बच्चों को मुफ्त पढ़ाई कराकर समाज में एक मिसाल बन गए हैं।

पटना जाना था, पहुंच गए दरभंगा के होटल… कमरे में मिली लाश, आत्महत्या या साजिश?

क्राइम

पटना जाना था, पहुंच गए दरभंगा के होटल… कमरे में मिली लाश, आत्महत्या या साजिश?

सुपौल के मोबाइल व्यवसायी की दरभंगा के होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। सल्फास से मौत की आशंका के बीच परिजन इसे साजिश बता रहे हैं, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक,तीन विभागों को मिले सख्त निर्देश, क्या बदलने वाला है बिहार का सिस्टम?

राजनीति

सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक,तीन विभागों को मिले सख्त निर्देश, क्या बदलने वाला है बिहार का सिस्टम?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जनसंपर्क, सिविल विमानन और नगर विकास विभागों की समीक्षा कर योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने पारदर्शिता बढ़ाने, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने और शहरी सुविधाओं

मुंगेर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी खेल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बिहार

मुंगेर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी खेल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुरुष और महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर हमला करती दिख रही हैं।