अनियंत्रित वाहन ने ले ली बुलेट सवार की जान, पेड़ से टकराई बाइक, इलाज के अभाव में...

अनियंत्रित वाहन ने ले ली बुलेट सवार की जान, पेड़ से टकराई बाइक, इलाज के अभाव में सड़क किनारे घंटों तड़पता रहा युवक

अनियंत्रित वाहन ने ले ली बुलेट सवार की जान पेड़ से टकराई बाइक इलाज के अभाव में सड़क किनारे घंटों तड़पता रहा युवक

पवन कुमार सिंह/न्यूज11 भारत

छपरा/डेस्क: मामला छपरा के जलालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां घर लौट रहे कोठिया गांव निवासी विक्रमा  सिंह का 40 वर्षीय पुत्र अमित की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 8 बजे  उनकी बुलेट कोठिया आईटीबीपी कैंप  के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर  सड़क किनारे गिर पड़ा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद अमित घंटों तक सड़क किनारे पड़े रहे लेकिन समय पर इलाज की व्यवस्था नहीं हो सकी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते  आईटीबीपी के जवान मनवाता का परिचय देते तो  प्राथमिक उपचार मिल जाता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी.उधर घटना के बाद  लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को सक्रिय किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में तुरंत सहायता मिल सके.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. सवाल यह है कि क्या किसी को भी सड़क किनारे पड़ा घायल युवक दिखाई नहीं दिया जबकि जबकि पुलिस गश्त दल का वाहन भी आमतौर पर आए दिन वहा सड़क के किनारे देखी जाती है.

यह भी पढ़ें: होली से पहले लखीसराय में नव विवाहित युवती की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
 

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा