पवन कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
छपरा/डेस्क: सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत चकिया गांव निवासी 35 वर्षीय प्रकाश यादव का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया. वे सेना में एनएसजी कमांडो के पद पर तैनात थे.
बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.
जैसे ही यह सूचना गांव चकिया और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में मातम पसरा हुआ है.
प्रकाश यादव का असमय निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है. ग्रामीणों ने उन्हें एक साहसी, कर्तव्यनिष्ठ और देशभक्त जवान बताया.
यह भी पढ़ें: दुब्बा में होगा ऐतिहासिक पुरातात्त्विक उत्खनन, पहली बार अग्रसर हुआ मगध विश्वविद्यालय